Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भारत-तंजानिया ने AIKEYME समुद्री अभ्यास की सह-मेजबानी की

अफ्रीका-भारत नौसैनिक संबंधों में नये युग की शुरुआत

Sanjay Seth, Bharatiya Janata Party, BJP, Africa India Key Maritime Engagement exercise, AIKEYME, Dr Stergomena Lawrence Tax
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दार एस सलाम (तंजानिया) , 13 Apr 2025

Last updated on: Apr 14, 2025, 14:58 IST

भारतीय नौसेना की पहली पहल अफ्रीका-भारत प्रमुख समुद्री सहभागिता अभ्यास (AIKEYME) के बंदरगाह चरण का उद्घाटन तंजानिया के रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री डॉ. स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स और रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 13 अप्रैल, 2025 को दार एस सलाम में आईएनएस चेन्नई पर किया। 

भारत और तंजानिया द्वारा सह-आयोजित पहल AIKEYME में कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका। रक्षा राज्य मंत्री ने अरूषा में स्थापित हथियार प्रशिक्षण सिम्युलेटर सुविधा के डिजिटल उद्घाटन और डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन में भी भाग लिया। 

डिफेंस एक्सपो में भारत की 22 कंपनियां अपने प्रमुख उत्पादों के साथ भाग ले रही हैं। इस अवसर पर संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री ने विशाल समुद्री चुनौतियों पर काबू पाने और शांतिपूर्ण एवं समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए एकता और उद्देश्य की एकता पर बल दिया। 

उन्होंने भारत और अफ्रीका के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद किया और अफ्रीका में हमारे मित्रों के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए महासागर (क्षेत्र भर में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के सिद्धांत को दोहराया।

श्री संजय सेठ ने अफ्रीकी कहावत पर बल दिया: "यदि आप तेजी से जाना चाहते हैं, तो अकेले जाएं; यदि आप दूर जाना चाहते हैं, तो साथ चलें," समुद्री सुरक्षा में स्थायी साझेदारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने AIKEYME 25 की मेजबानी के लिए तंजानिया का आभार व्यक्त किया, जो दीर्घकालिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

तंजानिया की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री ने अभ्यास की सह-मेजबानी के लिए भारत को धन्यवाद दिया। उन्होंने इस अभ्यास को मजबूत समुद्री साझेदारी बनाने की रणनीतिक पहल बताया। उन्होंने समुद्री डकैती और तस्करी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

डॉ. स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स ने AIKEYME के ​​भावी संस्करणों की मेजबानी के लिए तंजानिया की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक ढांचे का विस्तृत विवरण दिया, जिसमें नवाचार और सूचना साझा करने पर जोर दिया गया। 

उन्होंने दृढ़ता से कहा कि हमारे संबंध सैन्य मामलों से परे हैं, जो व्यापक क्षेत्रीय सहयोग की वकालत करते हैं। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स, भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ नेवल स्टाफ और तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त शामिल थे, जिन्होंने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के महत्व पर बल दिया। 

इस कार्यक्रम में 50 सदस्यीय गार्ड की परेड और भारतीय नौसेना बैंड के शानदार प्रदर्शन ने समुद्री सहयोग की भावना को दर्शाया। रक्षा राज्य मंत्री ने अभ्यास में भाग लेने वाले देशों के चालक दल और आईओएस सागर जहाज के कर्मियों के साथ भी संक्षिप्त बातचीत की। 

उन्होंने आईएनएस चेन्नई का भ्रमण किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और दोस्ती के प्रतीक के रूप में तंजानिया को पैराशूट के 15 सेट, एनडीसी के लिए किताबें और ट्राई-सर्विसेज वॉर गेमिंग सिम्युलेटर भेंट किया। यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों की स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित हिंद महासागर के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

भारत और अफ्रीका के बीच बढ़ते संबंधों में आज नया अध्याय जुड़ गया है। AIKEYME 25 और IOS SAGAR (सागर) समुद्र की सुरक्षा में बहुराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने और सीमाओं से परे संबंध बनाने की दिशा में परिवर्तनकारी यात्रा का प्रतीक हैं।

 

Tags: Sanjay Seth , Bharatiya Janata Party , BJP , Africa India Key Maritime Engagement exercise , AIKEYME , Dr Stergomena Lawrence Tax

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD