Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीजीपी गौरव यादव द्वारा जालंधर और अमृतसर में 'नाइट डॉमिनेशन' ऑपरेशन का नेतृत्व, नाकों और पुलिस थानों का किया निरीक्षण

‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के चलते राज्यभर में नशों की उपलब्धता में आई भारी कमी – डीजीपी गौरव यादव

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/अमृतसर , 12 Apr 2025

Last updated on: Apr 13, 2025, 09:04 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बैसाखी पर्व के मद्देनज़र सार्वजनिक सुरक्षा को मज़बूत करने और सख्ती से कानून लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को राज्यव्यापी ‘नाइट डॉमिनेशन’ ऑपरेशन के तहत जालंधर और अमृतसर ज़िलों में औचक चेकिंग की। देर रात की गई इस चेकिंग का उद्देश्य पुलिस की तैयारियों का मूल्यांकन करना, अपराध-रोधी प्रणालियों को मज़बूत करना और पुलिस-जनता संबंधों को सुदृढ़ करना था।

यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक एक साथ की गई। पंजाब पुलिस मुख्यालय से विशेष डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक पुलिस ज़िले में इस ऑपरेशन की निगरानी के लिए व्यक्तिगत रूप से तैनात किया गया था। इसी तरह, सीपी/एसएसपी को विभिन्न नाकों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चेकिंग, रणनीतिक स्थानों पर गश्त टीमों की निगरानी आदि कार्यों के लिए अधिकतम फोर्स जुटाने के निर्देश दिए गए थे।

अपने दौरे के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने विशेष चौकियों का निरीक्षण किया, नाकाबंदी ऑपरेशनों की समीक्षा की और ज़मीनी स्तर पर पुलिसिंग को प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस थानों का दौरा किया।जालंधर में उन्होंने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के पास अपनी निरीक्षण प्रक्रिया शुरू करते हुए वाहनों की जांच प्रक्रिया का मूल्यांकन किया और अधिकारियों व नागरिकों से बातचीत की। ऑपरेशनों की निगरानी के लिए उन्होंने अर्बन एस्टेट स्थित पुलिस डिवीजन नंबर 7 और जालंधर छावनी स्थित दशहरा ग्राउंड के पास चौकी का भी दौरा किया।

पुलिस कमिश्नर, जालंधर धनप्रीत कौर के साथ डीजीपी ने लोगों से सीधा फीडबैक लिया, जिसमें जनता ने पुलिस की कार्यप्रणाली में गहरा विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पुलिस की सक्रियता से नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखते हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है।

मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब की सीमावर्ती स्थिति को लेकर कहा कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई जैसी विदेशी एजेंसियां राज्य की शांति और सौहार्द को भंग करने के लगातार प्रयास कर रही हैं।उन्होंने कहा कि जब से पंजाब सरकार ने ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत आक्रामक मुहिम शुरू की है, तब से सीमा पार के नशा सिंडिकेट राज्य को अस्थिर करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। 

उन्होंने दोहराया कि हमारी आक्रामक रणनीति ने नशों की उपलब्धता को काफी हद तक कम कर दिया है और हम इस खतरे का पूरी तरह से खात्मा करके ही दम लेंगे।इसके बाद डीजीपी ने नाइट पुलिसिंग की निगरानी के लिए अमृतसर का भी दौरा किया और अधिकारियों को बैसाखी पर्व से पहले सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीपी अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ उन्होंने पुलिस कर्मियों को समाज विरोधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

नाइट डॉमिनेशन ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 221 राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में 6,500 से अधिक पुलिसकर्मियों की 1,000 से अधिक टीमों को राज्यभर में तैनात किया गया। उन्होंने आगे बताया कि राज्यभर के संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर कुल 651 सख्त नाके लगाए गए।विशेष डीजीपी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 48 अपराधियों को गिरफ्तार कर 26 एफआईआर दर्ज की हैं। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और उनके दस्तावेजों की भी जांच की।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD