Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी प्रदेश को देंगे कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात : मनोहर लाल

करनाल प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 16:41 IST

केंद्रीय बिजली, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल आज करनाल पहुंचे और उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल, 2025 को हरियाणा आ रहे हैं और प्रदेश के कई बड़े प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हिसार और यमुनानगर आ रहे हैं। 

हिसार में वे पहले हिसार एयरपोर्ट की सौगात प्रदेशवासियों को देंगे। वहां से पहली फ्लाइट अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके अतिरिक्त भी जो फ्लाइट वहां से रवाना होनी है, उनकी रूपरेखा बनाई जा रही है। हिसार का एयरपोर्ट हरियाणा का पहला अपना एयरपोर्ट होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल प्लॉट का शिलान्यास करेंगे। पहले से 600 मेगावाट के प्लॉट वहां लगे हुए हैं। नया प्लॉट 800 मेगावाट का लगेगा। इससे प्रदेश की बिजली सप्लाई और अच्छी होगी।

वक्फ बिल पर मुस्लिम समाज खुश

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वक्फ बिल संशोधन के बाद अब वक्फ बोर्ड की जमीनों पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं होगा। पिछली जो जमीनें झगड़े में हैं, उनका निपटारा भी अब अच्छे से किया जा सकेगा। पहले वक्फ बोर्ड के फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन अब संशोधन के बाद कोई भी व्यक्ति वक्फ बोर्ड के फैसले के खिलाफ कोर्ट जा सकता है। 

वक्फ बिल पर मुस्लिम समाज खुश है। समाज के हित में यह संशोधन हुआ है, जिससे समाज को ही लाभ मिलेगा। इस मौके पर करनाल के इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD