Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंकज चौधरी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत महराजगंज में लड़कियों के लिए स्वच्छता सुविधाओं का उद्घाटन किया

भारत सरकार लैंगिक रूप से संवेदनशील स्वच्छता, शिक्षा और 2047 तक विकसित भारत के विजन के लिए प्रतिबद्ध है : पंकज चौधरी

Pankaj Chaudhary, BJP, Bharatiya Janata Party, Kasturba Gandhi Vidyalayas, Maharajganj, Viksit Bharat 2047
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराजगंज , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 14:05 IST

भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के तहत, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी ने आज महाराजगंज जिले में 16 शौचालयों एवं पेयजल सुविधाओं का उद्घाटन किया - जिनमें से 3 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में और 13 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में स्थित हैं।

इस परियोजना को लखनऊ सीजीएसटी जोन के वाराणसी आयुक्तालय की समग्र देखरेख में केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) और केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की सहायता से क्रियान्वित किया गया। यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2022-23 में शुरू हुई और मार्च 2025 में पूरी हुई। 

इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की 5,000 से अधिक छात्राओं को लाभ हुआ। जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों पर स्थित इन सुविधाओं का आज श्री चौधरी द्वारा औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया और लाभार्थी स्कूलों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर, सीबीआईसी के सदस्य श्री सुरजीत भुजबल, लखनऊ जोन के मुख्य आयुक्त श्री पी.के. कटियार और वाराणसी के सीजीएसटी आयुक्त श्री विनीश चौधरी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री चौधरी ने लैंगिक रूप से संवेदनशील स्वच्छता, शिक्षा और 2047 तक विकसित भारत के विजन के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया। श्री चौधरी ने स्वच्छ, समावेशी और सशक्त भारत के निर्माण में स्वच्छता की भूमिका को रेखांकित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री भुजबल ने कहा कि आधुनिक स्वच्छता की सुविधा तथा सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से न केवल छात्राओं की उपस्थिति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम भी होगा।

सीपीडब्ल्यूडी की असाधारण समन्वय एवं प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, श्री भुजबल ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी ने समय पर इस परियोजना की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक, लॉजिस्टिक्स एवं भौगोलिक चुनौतियों को पार किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को आवंटित बजट के भीतर कुशलतापूर्वक पूरा किया गया और इसके परिणामस्वरूप लागत में उल्लेखनीय बचत हुई।

स्वच्छ भारत मिशन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता में, सीबीआईसी ने पिछले छह वर्षों के दौरान 3,062 स्वच्छता परियोजनाओं को सफलतापूर्वक शुरू किया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शौच मुक्त एवं स्वच्छ भारत का समर्थन करना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में, सीबीआईसी ने 40.39 करोड़ रुपये के आवंटित बजट से 197 परियोजनाओं को पूरा किया। 

इनमें से रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, दिव्यांगों के अनुकूल शौचालयों के निर्माण और क्रेच जैसी कार्यस्थल की सुविधाओं के निर्माण जैसी प्रमुख पहलों के लिए 36.70 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया। सीबीआईसी वृक्षारोपण अभियान, लोक कला और उद्यानों के पुनरुद्धार के जरिए स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण में भी सक्रिय रूप से योगदान देता है। 

स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता पखवाड़ा जैसी पहलों के तहत कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं, ई-ऑफिस को अपनाने में वृद्धि हुई है और कारगर रिकॉर्ड प्रबंधन एवं पुराने पड़ चुके स्टॉक के निपटान की दिशा में प्रयासों में तेज़ी लाई गई है। ये पहल स्वच्छ भारत और सतत विकास के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के प्रति सीबीआईसी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

 

Tags: Pankaj Chaudhary , BJP , Bharatiya Janata Party , Kasturba Gandhi Vidyalayas , Maharajganj , Viksit Bharat 2047

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD