Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जीआरएसई में तीसरे अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत के लिए कील रखी गई

आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देना

Military, Navy, Indian Navy, Generation Offshore Patrol Vessel, Kolkata, Goa Shipyard Ltd
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 13:53 IST

अगली पीढ़ी के तीसरे अपतटीय समुद्रगामी गश्ती पोत (पूर्व-जीआरएसई) यार्ड 3039 के निर्माण कार्य का शुभारंभ समारोह 11 अप्रैल, 2025 को कोलकाता के जीआरएसई लिमिटेड में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुगाता घोष दस्तीदार, आईडीएएस, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवाएं) उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में जीआरएसई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर पी आर हरि (सेवानिवृत्त) और भारतीय नौसेना तथा शिपयार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। गोवा के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) और कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) के साथ ग्यारह अगली पीढ़ी के समुद्रगामी गश्ती जहाजों के स्वदेशी डिजाइन व निर्माण के लिए 30 मार्च, 2023 को अनुबंध किया गया था। 

इनमें से सात जहाजों को लीड शिपयार्ड जीएसएल बना रहा है और चार जहाजों का निर्माण फॉलो शिपयार्ड जीआरएसई द्वारा किया जाना है। अगली पीढ़ी के लगभग 3000 टन भार वाले इन समुद्रगामी गश्ती जहाजों को तटीय रक्षा एवं निगरानी, ​​खोज व बचाव कार्यों, अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा और समुद्री डकैती विरोधी मिशनों के लिए तैयार किया गया है। 

इन जहाजों के निर्माण कार्यों के शुभारंभ की प्रक्रिया वास्तव में समग्र परियोजना तथा समय-सीमा में बनने के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस तरह के ग्यारह जहाजों का निर्माण देश के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है। यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार है।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Generation Offshore Patrol Vessel , Kolkata , Goa Shipyard Ltd

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD