Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मील का पत्थर साबित होगी 'पंजाब शिक्षा क्रांति' : विधायक रमन अरोड़ा

1.10 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विद्यालयों में करवाए कार्यों का किया उद्धघाटन

Raman Arora, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 11 Apr 2025

Last updated on: Apr 12, 2025, 11:26 IST

राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किए गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दकोहा, सरकारी हाई स्कूल नंगल शामा, सरकारी हाई स्कूल कोट रामदास, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड, स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड (लड़कियां) और सरकारी प्राइमरी स्कूल परागपुर में 1.10 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अभिभावकों और विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए शुरू किए गए मुहिम ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मील का पत्थर साबित होगी। 

उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लास रूम, एकीकृत साईंस लैब, चारदीवारी, फर्नीचर, शौचालय निर्माण आदि का कार्य पहल के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को समय का साथी बनाने के लिए इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए किए जा रहे ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में यह पहली बार है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के सक्षम बनाने के लिए स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

Tags: Raman Arora , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD