Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रहलाद जोशी ने यूपी में गेहूं खरीद, सौर योजनाओं की समीक्षा की

राज्य की स्वच्छ ऊर्जा प्रगति की सराहना की

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of  Uttar Pradesh,Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Chief Minister, BJP Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 Apr 2025

Last updated on: Apr 11, 2025, 12:56 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश में गेहूं खरीद, प्रधानमंत्री-कुसुम योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। 

इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए.के शर्मा और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सचिव श्रीमती निधि खरे भी उपस्थित रहीं। बैठक में उत्तर प्रदेश द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 22 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। 

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं – पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना को प्रभावी रूप से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजना है कि किसानों को अधिकतम लाभ मिले। 

श्री जोशी ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के कारण अब किसान केवल बिजली पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि वह स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा से भी खेती कर रहा है । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे किसान सोलर सिस्टम को सस्ती दरों पर स्थापित कर पा रहे हैं।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील के दुग्गौर ग्राम में पीएम-कुसुम सी-1 योजना के अंतर्गत स्थापित सौर पंप परियोजना का भी अवलोकन किया। यहाँ स्थानीय निवासी मोहम्मद अहसान अली खान ने अपने निजी 7.5 एचपी ऑन-ग्रिड पंप के लिए 11.2 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है, जिसकी कुल लागत ₹6,23,909 है। इसमें ₹1,87,173 की राशि केंद्र सरकार और ₹3,74,345 राज्य सरकार द्वारा अनुदान स्वरूप प्रदान की गई, जबकि लाभार्थी का स्वयं का खर्च मात्र ₹62,391 रहा है।

इस संयंत्र की स्थापना के बाद से अब तक किसान द्वारा कुल 8,945 किलोवाट बिजली का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 7,100 किलोवाट बिजली को ग्रिड में भेजा गया और शेष 1,845 किलोवाट का उपयोग सिंचाई हेतु किया गया है। इससे श्री अहसान को न केवल ऊर्जा की स्वतंत्रता मिली, बल्कि ग्रिड में बिजली बेचकर अतिरिक्त आय का स्रोत भी प्राप्त हुआ।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने लखनऊ के मोहनलालगंज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने ई-पॉप मशीन के माध्यम से हो रही गेहूं की खरीद, सफाई और माप की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए जाना कि किस प्रकार केंद्र और राज्य सरकार द्वारा तकनीक के इस्तेमाल से उनकी फसल की बिक्री अधिक पारदर्शी, त्वरित और सुविधाजनक हो रही है। 

किसानों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अब उन्हें तौल में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती और भुगतान की प्रक्रिया भी सुगम हो गई है, जिससे उनका भरोसा सरकारी व्यवस्था में बढ़ा है।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Uttar Pradesh , Yogi Adityanath , Uttar Pradesh Chief Minister , BJP Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD