Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए व्यापक एवं सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं - हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा क्रांति के तहत तीन सरकारी स्कूलों में 1.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं विद्यार्थियों को समर्पित की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिड़बा /संगरूर , 09 Apr 2025

Last updated on: Apr 10, 2025, 11:50 IST

पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र को ऊंचा उठाने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। यह प्रगटावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के 3 सरकारी स्कूलों में लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए किया।

 कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछली सरकारों ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण राज्य में बड़ी संख्या में निजी स्कूल खुल गए और शिक्षा महंगी कर दी गई, जिससे यह आम लोगों के बच्चों की पहुंच से बाहर हो गई। लेकिन वर्ष 2022 में जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू किए गए। 

उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों से जहां स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है, वहीं सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की शिक्षण शैली को और बेहतर बनाने के लिए आईआईटी अहमदाबाद, सिंगापुर और फिनलैंड में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुकूल माहौल के कारण लगभग 200 छात्र अत्यंत प्रतिष्ठित जेईई मेन्स परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में 20,000 शिक्षकों को पक्का किया गया है और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।उन्होंने कहा कि पहले करीब 13 हजार शिक्षकों को मात्र 6000 रुपये वेतन मिलता था, जबकि आप सरकार ने उनका वेतन करीब पांच गुना बढ़ाकर करीब 28 हजार रुपये कर दिया है।पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए छेड़ी गई मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने लोगों से अपील की कि वे राज्य से नशा तस्करों को खत्म करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में हर तरफ विकास की लहरें चल रही है तथा दिड़बा हलके के हर गांव व शहर में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि शिक्षा प्राप्त करके जीवन में ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों के कौशल को निखारने के लिए निरंतर प्रयास करें और निरंतर प्रोत्साहन से ईश्वर अवश्य सफलता प्रदान करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को रंगला पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने आदि सहित अन्य आवश्यक क्षेत्रों में सुधार, जनहितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए बड़ी वृद्धि की गई है। उन्होंने वित्त, जीएसटी, कराधान, आबकारी और योजना विभागों में की गई क्रांतिकारी पहलों के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने सरकारी हाई स्कूल रोगला में 31 लाख रुपये, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाड बंजारा कलां में 28.50 लाख रुपये तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कौहरियां में 50 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti , Dirba , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD