Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरमीत सिंह खुड्डियाँ द्वारा राज्य भर में डीवॉर्मिंग अभियान का शुभारंभ; दवा वितरण हेतु गठित की गईं 2000 टीमें

समूचे पशुधन को कृमिमुक्त करने के लिए दवा की खरीद पर खर्च किए गए 7.78 करोड़ रुपये

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lambi, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंबी (श्री मुक्तसर साहिब) , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 09, 2025, 11:25 IST

पंजाब के पशुपालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने आज राज्य भर में डीवॉर्मिंग अभियान की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का शुभारंभ उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब जिले के लंबी विधानसभा क्षेत्र से किया। स खुड्डियाँ ने बताया कि पंजाब सरकार ने 7.78 करोड़ रुपये की लागत से पूरे पशुधन को कृमिरहित करने के लिए डीवॉर्मिंग दवा खरीदी है, जिसे राज्य के किसानों को मुफ्त में वितरित किया जाएगा।

अधिकारियों को इसी सप्ताह के भीतर अभियान को पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग ने दवा सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए 2000 से अधिक टीमें गठित की हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश दवा प्राप्त नहीं कर सकेंगे, वे बाद में अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्थान से यह दवा मुफ्त में ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य भर में गायों/भैंसों, बछड़ों/बछियों को कृमिमुक्त करने के लिए यह दवा ए.एस.सी.ए.डी. योजना के अंतर्गत वितरित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि यह राज्य में दूसरा डीवॉर्मिंग अभियान है, जिससे दूध उत्पादन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है और किसानों की आय में वृद्धि होगी। पिछले वर्ष चलाए गए अभियान को पशुपालकों द्वारा भरपूर समर्थन मिला था और उन्होंने इस वर्ष भी इसे दोहराने की मांग की थी।

पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक पशुपालक के घर तक समय पर दवा पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि राज्य के सभी पशुओं को कृमिरहित बनाया जा सके। यह दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होगा।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी ने बताया कि एफएमडी (मुंह-खुर) के खिलाफ टीकाकरण से पहले पशुओं का डीवॉर्मिंग किया जाना उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और टीकाकरण की प्रभावशीलता को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि वे इस महीने के मध्य में शुरू हो रहे मुंह-खुर टीकाकरण अभियान से पहले अपने पशुओं को यह दवा अवश्य दिलवाएं, ताकि पशुधन को स्वस्थ बनाया जा सके और राज्य से इस बीमारी का समूल नाश किया जा सके। यह दवा राज्य के सभी सिविल वेटरनरी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में उपलब्ध है तथा पशुपालक इसे अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lambi , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD