Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के "स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम" को मिला जबरदस्त समर्थन, महज 3 दिनों में 100 अफसरों ने किया आवेदन

स्कूलों के चयन के लिए आई अर्जियों में से 50 प्रतिशत युवा अधिकारी (2015-2024 बैच) : हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, School Mentorship Program
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 18:21 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के "स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम" को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 4 अप्रैल को शुरू हुए इस प्रोग्राम के महज तीन दिनों के भीतर ही 100 आईएएस, आईपीएस और पीसीएस सहित अन्य अफसरों ने स्कूलों के लिए अपनी सेवाएं देने हेतु आवेदन किया है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने इस तरह का पहला "स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम" शुरू किया है, जिसके तहत स्कूली विद्यार्थियों को जीवन में ऊँचे लक्ष्य तय करने की प्रेरणा देने और मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के सपनों और अवसरों के बीच की दूरी को समाप्त करना है।

आज पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि विभाग को प्राप्त आवेदनों के विस्तृत विश्लेषण से पता चला है कि इनमें से आधे से अधिक आवेदन युवा अधिकारियों के हैं, जिनमें विशेष रूप से 2015 से 2024 के बीच लोक सेवा में आए अधिकारी शामिल हैं। 

विभाग को प्राप्त 100 आवेदनों में से 41 आईएएस अधिकारियों के हैं, जिनमें 2005 से पहले के बैचों के 7, 2005-2015 के बैचों के 14 और 2016 के बाद के बैचों के 20 अधिकारी शामिल हैं। इसी तरह, इस पहल में 48 आईपीएस अधिकारी शामिल हुए हैं, जिनमें 2005 से पहले के बैचों के 9, 2005-2015 के बैचों के 16 और 2016 के बाद के बैचों के 23 अधिकारी शामिल हैं। 

इसके अलावा, 3 पीसीएस अधिकारी और 8 अन्य अधिकारियों ने भी इस विशेष पहल में रुचि दिखाई है। स हरजोत सिंह बैंस ने इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में अधिकारियों की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पठानकोट, तरनतारन और फिरोजपुर सहित सीमावर्ती, दूर-दराज़ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के लिए भी अधिकारियों ने भरपूर रुचि दिखाई है। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस नेक काम के लिए इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का आगे आना वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारियों द्वारा स्कूली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने से पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आएगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह प्रोग्राम इच्छुक अधिकारियों के लिए अभी भी खुला है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी स्कूल का चयन करना चाहते हैं, वे 20 अप्रैल, 2025 तक गूगल फॉर्म (लिंक: https://forms.gle/V4kcHjjVfsomdJz9A) भर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि मेंटर अधिकारियों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षा समागमों में उनके शानदार योगदान को मान्यता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मेंटर अधिकारी अपने चुने हुए स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग, एक्सपोज़र विज़िट, नवीन शिक्षण तकनीकों पर शिक्षकों की ट्रेनिंग, स्कूल में अभिभावकों की भागीदारी को बढ़ावा देना, आधुनिक विचारों को लागू करना और स्कूलों के शिक्षण वातावरण को और बेहतर बनाने में सहायता करेंगे। 

अधिकारी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रिंसिपलों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने हेतु सलाहकार की विशेष भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, शिक्षक नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों को अपनाने तथा स्कूल के बुनियादी ढांचे, संसाधनों और एक्सपोज़र अवसरों में सुधार के लिए इन अधिकारियों के अनुभव और नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।

बॉक्स:

सभी अध्यापक सम्माननीय: पंजाब सरकार शिक्षकों को सहयोगी और सुखद वातावरण देने के लिए वचनबद्ध : हरजोत सिंह बैंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाज में अध्यापकों की बेमिसाल भूमिका को उजागर करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला ज़िले में कल करवाए गए "शिक्षा क्रांति" समागम के दौरान विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा की गई टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की।

पंजाब सरकार की राज्य के अध्यापकों को सम्मान देने की वचनबद्धता को दोहराते हुए स बैंस ने कहा कि सभी को शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के लिए एक सहयोगी और सुखद वातावरण सृजित करने हेतु समर्पित है, जिसमें वे अपनी सेवाओं को और बेहतर ढंग से निभा सकें।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , School Mentorship Program

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD