Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा नशों से युवाओं को बचाने के लिए हर गांव में खेल मैदान बनाने की घोषणा

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रूपनगर ज़िले के स्कूलों और खेल मैदानों का किया निरीक्षण

Manish Sisodia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dinesh Chadha,Tarunpreet Singh Sond
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 16:05 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को रूपनगर ज़िले के विभिन्न गांवों के स्कूलों और खेल मैदानों का निरीक्षण किया। जिन गांवों का दौरा किया गया उनमें चैड़ियां, बहरामपुर, चंदपुर, डकाला, लोहगढ़ फिड्डे, थली के खेल मैदान और सरकारी प्राइमरी स्कूल बहरामपुर चक्कलां शामिल हैं।

इस अवसर पर बातचीत करते हुए मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब में खेल संस्कृति को और बढ़ावा देने और युवाओं को नशे के खतरे से बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर गांव में खेल मैदान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 13,000 गांवों में युवाओं की मांग के अनुसार ये खेल मैदान बनाए जाएंगे, जिनमें फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हैंडबॉल आदि खेलों के मैदान शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए बजट में 979 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इस राशि से सरकार द्वारा खेल मैदानों के साथ-साथ गांवों में जिम भी बनाए जाएंगे, जिससे युवा अपनी सेहत पर ध्यान दे सकें।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद ज़रूरी है क्योंकि खेलों से जुड़कर ही युवा वर्ग सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले खिलाड़ियों को जहां नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाता है, वहीं उन्हें सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी दिया गया है ताकि खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल बन सके।

सरकारी प्राइमरी स्कूल चक्कलां का दौरा करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि तीन साल पहले जब हमने इस स्कूल का दौरा किया था, तो हमने टूटी हुई दीवारों वाले स्कूल देखे थे, न बेंच थे, न बाथरूम और न ही साफ पीने का पानी था।लेकिन आज इस स्कूल में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच, खेल मैदान, शौचालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और सुरक्षित चारदीवारी मौजूद है। 

उन्होंने कहा कि "पंजाब शिक्षा क्रांति" के तहत राज्य के स्कूलों को और भी बेहतर बनाया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को अच्छी सेहत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अधिक से अधिक प्रयास कर रही है ताकि पंजाब को एक बार फिर रंगला पंजाब बनाया जा सके।

इस अवसर पर चमकौर साहिब के विधायक डॉ. चरनजीत सिंह, रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा, डिप्टी कमिश्नर रूपनगर वरजीत वालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) मिस चंद्रज्योति सिंह, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमिंदर सिंह ढाहे, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन राम कुमार मुकारी के अलावा जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Manish Sisodia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dinesh Chadha , Tarunpreet Singh Sond

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD