Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब शिक्षा क्रांति : पंजाब सरकार ने स्कूलों की सूरत बदली : नरिंदर पाल सिंह सवना

विधायक ने क़बूल शाह खुब्बण में 90 लाख रुपये की लागत से हुए नवीनीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

Narinder Pal Singh Sawna, Fazilka, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 08 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 16:04 IST

फाजिल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत क़बूल शाह खुब्बण गांव में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार के लिए शिक्षा प्राथमिक क्षेत्र है, जिस पर ध्यान देते हुए पंजाब में स्कूलों की सूरत बदली गई है। उन्होंने गांव के दो स्कूलों में 90 लाख रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल क़बूल शाह खुब्बण और सरकारी प्राइमरी स्कूल खुब्बण में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए गए हैं। इनमें छात्रों के बुनियादी कौशल को मजबूत करना, शिक्षण पद्धतियों में समयानुसार बदलाव, मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठकें, शिक्षा विभाग के प्रिंसिपलों, हेडमास्टर्स और शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण देना प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्कूल ऑफ एमिनेंस और स्कूल ऑफ ब्रिलियंस की स्थापना, 425 प्राइमरी स्कूलों को स्कूल ऑफ हैप्पीनेस में परिवर्तित करना और स्कूलों में बुनियादी ढांचे को आधुनिक स्वरूप देना, विद्यार्थियों को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कदम हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में 18 लाख 67 हजार रुपये की लागत से एक कक्षा, बाथरूम, टाइल्स और अन्य विकास कार्य किए गए हैं। 

इसी तरह, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 71 लाख 24 हजार रुपये की लागत से 6 कमरे, कंप्यूटर लैब, चारदीवारी और अन्य विकास कार्य किए गए हैं। विधायक ने गांववासियों को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि इस गांव के खेतों तक संपूर्ण जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 42 करोड़ रुपये की लागत से क़बूल शाह माइनर का निर्माण भी सरकार द्वारा करवाया गया है।

इससे पूर्व, शिक्षा समन्वयक सुरिंदर कंबोज, डिप्टी डीईओ परविंदर सिंह और स्कूल प्रिंसिपल डॉ. नवजीत कौर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह नूरशाह, शिक्षा विभाग के डीएनओ विजय पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Narinder Pal Singh Sawna , Fazilka , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD