Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

पंजाब शिक्षा क्रांति : जसवीर सिंह राजा गिल ने 4 स्कूलों में 21 लाख रुपए की लागत वाले कार्यों का किया उद्घाटन

पंजाब का शिक्षा मॉडल दूसरों के लिए बनेगा मिसाल, 21.81 लाख अभिभावकों ने मेगा पीटीएम में लिया हिस्सा

Jasvir Singh Raja Gill, Urmar , AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टांडा/होशियारपुर , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 18:54 IST

पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत आज विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने अपने क्षेत्र के 4 स्कूलों में 21 लाख रुपए की लागत से पूरे हुए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन करते हुए कहा कि पंजाब का शिक्षा मॉडल बेहद उत्कृष्ट है जो दूसरों के लिए भी मिसाल बनेगा। सरकारी प्राथमिक स्कूल उहड़पुर, सैदपुर दाता, सहबाजपुर और मूनक कलां में कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्कूलों का हर पहलू से स्तर ऊंचा किया है, जिससे शिक्षकों और छात्रों को लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हाल ही में पेश किए गए बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 17975 करोड़ रुपए रखे हैं, जो कुल बजट का लगभग 12 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र और सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचाइयों को छू रहा है।

पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की बात करते हुए विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि प्री-प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए शुरू की गई मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक में 21.81 लाख अभिभावकों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इन बैठकों से न केवल अभिभावकों और शिक्षकों का तालमेल बढ़ा, बल्कि छात्रों के समग्र विकास को भी प्रोत्साहन मिला है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रिंसिपलों, हेडमास्टरों और शिक्षकों को सिंगापुर और फिनलैंड में प्रशिक्षण देकर शिक्षण क्षेत्र को और निखारा गया है, जो छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा। विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने उहड़पुर स्कूल में 7 लाख रुपए की लागत वाले, सैदपुर दाता स्कूल में 6 लाख रुपये की लागत वाले, सहबाजपुर स्कूल में 2 लाख रुपए से अधिक और मूनक कलां में 5 लाख रुपए से अधिक के कार्यों का उद्घाटन किया। 

उन्होंने इन स्कूलों में मौजूद शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से बातचीत भी की, जिन्होंने स्कूलों में बड़े पैमाने पर हो रहे सुधारों की सराहना की।

 

 

Tags: Jasvir Singh Raja Gill , Urmar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD