Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संत महात्मा हैं हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक - मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party,Krishan Kumar Bedi, Gaurav Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 06 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 15:31 IST

केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे सनातन धर्म में धार्मिक ग्रंथों की एक समृद्ध परंपरा रही है। धार्मिक ग्रंथों में जो शिक्षा दी गई है उसे समझना सभी के लिए सरल नही है। इस स्थिति में हमारे संत महात्मा ही हैं, जो हमारे सच्चे पथ प्रदर्शक हैं।

केंद्रीय मंत्री आज गुरुग्राम के पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जो संकल्पना की है। 

जनजागरण के तहत उसमें निरंतर आमजन का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का पथ प्रदर्शक बने, हम सभी को अपने सामूहिक प्रयासों से देश को उस स्तर तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनने के लिए आर्थिकी महत्वपूर्ण नहीं है। 

उससे ज्यादा जरूरी है कि उस देश के लोगों का सामाजिक जीवन में आचरण कैसा है। जिसका मार्ग हमारे गुरुओं के सानिध्य से निकलता है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की समस्याओं का एक-एक करके हल निकाला जा रहा है। 

यह उनके सार्थक प्रयासों का ही हिस्सा है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब तक जो भी अभियान शुरू किए गए हैं। उसमें देश के सभी नागरिकों ने प्रमुखता से अपनी सहभागिता निभाई है। वर्ष 2023 में निकाली गई विकसित भारत यात्रा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। 

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उपस्थितजन से जाति व्यवस्था से हटकर हरियाणा एक- हरियाणवी एक के ध्येय के साथ आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भी अपना संबोधन दिया। 

इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम, बड़खल से विधायक श्री धनेश अदलखा, खरखौदा से विधायक श्री पवन खरखौदा और महेंद्रगढ़ से विधायक श्री कंवर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Krishan Kumar Bedi , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD