Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के साथ संबंध मजबूत किए

ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ और 7 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, President of Sri Lanka, Anura Kumara Disanayak
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलंबो , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 12:16 IST

प्रधानमंत्री ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में उपयोगी बैठक की। इस वार्ता से पहले प्रधानमंत्री का इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर रस्‍मी स्वागत किया गया। राष्ट्रपति दिसानायका के सितंबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रधानमंत्री श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

दोनों नेताओं ने साझा इतिहास पर आधारित तथा जनता के बीच मजबूत संबंधों से प्रेरित विशेष और प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंधों को और घनिष्‍ठ बनाने के लिए सीमित और प्रतिनिधिमंडल स्तर के प्रारूप में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कनेक्टिविटी, विकास सहयोग, आर्थिक संबंधों, रक्षा संबंधों, सुलह और मछुआरों के मुद्दों के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की। 

प्रधानमंत्री ने भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन महासागर में श्रीलंका के महत्व को दोहराया। उन्होंने श्रीलंका की आर्थिक सुधार और स्थिरीकरण में सहायता के लिए भारत की ओर से निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की। वार्ता के बाद, दोनों नेताओं ने कई परियोजनाओं का आभासी रूप से उद्घाटन किया। 

इनमें श्रीलंका भर के धार्मिक स्थलों पर स्थापित 5000 सौर रूफटॉप इकाइयां और दांबुला में तापमान नियंत्रित भंडारण सुविधा शामिल है। उन्होंने 120 मेगावाट की सामपुर सौर विद्युत परियोजना के शुभारंभ के लिए भूमिपूजन समारोह में भी आभासी रूप से भाग लिया।

दोनों नेताओं की मौजूदगी में पूर्वी प्रांत में ऊर्जा, डिजिटलीकरण, रक्षा, स्वास्थ्य और बहु-क्षेत्रीय सहायता के क्षेत्रों में सात समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री ने त्रिंकोमाली में थिरुकोनेश्वरम मंदिर, अनुराधापुरा में पवित्र शहर परियोजना और नुवारा एलिया में सीता एलिया मंदिर परिसर के विकास के लिए सहायता देने की घोषणा की। 

क्षमता निर्माण और आर्थिक सहायता के क्षेत्रों में, सालाना अतिरिक्त 700 श्रीलंकाई नागरिकों को प्रशिक्षण देने के लिए एक व्यापक पैकेज और ऋण पुनर्गठन पर द्विपक्षीय संशोधन समझौते होने की भी घोषणा की गई। दोनों देशों की साझा बौद्ध विरासत को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस समारोह के लिए गुजरात से भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष श्रीलंका भेजने की घोषणा की। समझौता ज्ञापनों और घोषणाओं की सूची यहां देखी जा सकती है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , President of Sri Lanka , Anura Kumara Disanayak

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD