Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है : अमन अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री ने आसफ वाला शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Narinder Pal Singh Sawna, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फाजिल्का , 05 Apr 2025

Last updated on: Apr 07, 2025, 12:05 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। वे आज यहां आसफ वाला में बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों की याद में बनाया गया शहीदी स्मारक एक पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपना बलिदान देने वाले इन महान सैनिकों की शहादत की कहानी देश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि हम महान शहीदों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हैं।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग शुरू की है, जिसमें लोग भी बड़े स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ड्रग सप्लाई लाइन को तोड़ रही है। सरकार ने पुलिस को पेशेवर तरीके से काम करने की आजादी दी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से पंजाब इस जंग को जरूर जीतेगा।

पंजाब में विकास की चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के सर्वपक्षीय विकास की जिम्मेदारी ली है।  प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास किया जा सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग पर आसफ वाला में सेवा केन्द्र खोलने की भी घोषणा की।

इससे पहले फाजिल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि राज्य सरकार गांवों व शहरों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं और हर परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देने से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

इससे पहले यहां पहुंचने पर उपायुक्त अमरप्रीत कौर संधू ने उनका स्वागत किया और स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर अन्यों के अलावा एसएसपी श्री वरिंदर सिंह बराड़, एसपी श्री प्रदीप सिंह संधू, शहीदां दी समाधि कमेटी के चेयरमैन श्री संदीप गल्होत्रा, कमेटी सदस्य प्रफुल नागपाल, शशिकांत, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सचदेवा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन श्री परमजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Narinder Pal Singh Sawna , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD