Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा अग्निशमन कर्मियों की मांगों पर 15 अप्रैल तक कमेटी गठित करेगी : विपुल गोयल

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 16:39 IST

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक कमेटी का गठन करें और हर बिंदु पर गहनता से जांच कर इसकी सिफारिश सरकार को भेजें। श्री विपुल गोयल आज हरियाणा निवास में आयोजित नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व विभाग के अधिकारियों के साथ बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में श्री विपुल गोयल ने आश्वासन दिय़ा कि उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग देश का सर्वोत्तम विभाग बने। विभाग में नए कर्मचारियों की आवश्यकता अनुसार भर्ती की जाए, हालांकि कर्मचारियों का कार्य जोखिम वाला होता है। 

शारीरिक रूप से हृष्ट-पृष्ट कर्मचारियों की सेवाएं इस विभाग में आवश्यक है। अधिक उम्र के कर्मचारियों को आपातकालीन ड्यूटी की बजाय स्थापना शाखा व अन्य शाखाओं में ड्यूटी पर रखा जा सकता है। आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को विभागीय कोष करने अनिवार्य होते हैं। 

बैठक में मंत्री ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हित में शीघ्र ही अग्निशमन कर्मचारी कल्याण फंड का गठन किया जाएगा। इस फंड से ड्यूटी के दौरान मृत्यु व अन्य प्रकार की विकलांगता आने पर कर्मचारी व उसके आश्रितों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी आउटसोर्सिंग पार्ट-वन व टू के तहत सेवारत थे, उन्हें कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया गया है।

बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के महानिदेशक श्री शेखर विद्यार्थी के अलावा, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान नरेश शास्त्री मौजूद रहे।

 

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD