Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अनिल ठाकुर ने मोहाली के विभिन्न व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की

जिले के व्यापारियों व उद्योगपतियों की सरकार से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया

Anil Thakur, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab,Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 03 Apr 2025

Last updated on: Apr 04, 2025, 12:28 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ‘आप की सरकार आप के द्वार’ मुहिम के तहत पंजाब राज्य ट्रेडर्स आयोग (आबकारी एवं कराधान विभाग) के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने आज एस.ए.एस.  नगर जिले के व्यापारियों, व्यवसायियों, बिल्डरों और उद्योगपतियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। 

पंजाब राज्य ट्रेडर्स आयोग के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने आज मोहाली में आबकारी एवं कर भवन स्थित आयोग के कार्यालय में आबकारी एवं जी एस टी मामलों पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न व्यापारियों, व्यवसायियों और उद्योगपतियों के मुद्दों पर चर्चा की और आबकारी, जीएसटी विभाग को कर राजस्व बढ़ाने के लिए विभाग और व्यापारी समुदाय के बीच सुचारू समन्वय बनाने के लिए कहा।  

उन्होंने कहा कि पंजाब की स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के जीएसटी कर राजस्व में 62 प्रतिशत की वृद्धि की है। इसी प्रकार, आबकारी राजस्व में 63 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि परम्परागत वैट प्रणाली के अन्तर्गत बकाया राशि के एकमुश्त निपटान के लिए सरकार द्वारा लागू की गई ओटीएस योजना से 70311 डीलरों को लाभ मिला है, जिसके अन्तर्गत उन्हें बकाया देनदारियों में 867 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त हुआ है। 

इस अवसर पर विभिन्न व्यापारियों और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन अनिल ठाकुर ने कहा कि पंजाब सरकार उनकी जायज समस्याओं/मांगों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। चेयरमैन अनिल ठाकुर ने जीएसटी व आबकारी विंग के अधिकारियों को कर संग्रहण में खामियों को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने को कहा। 

उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए ईमानदारी से और समय पर कर जमा करने को कहा ताकि राजस्व में वृद्धि का लाभ सरकारी खजाने को मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह पंजाब सरकार, व्यापारियों और उद्योगपतियों के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वे हर जिले में जाकर व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याएं सुन रहे हैं ताकि उनका राज्य स्तर पर समाधान किया जा सके। चेयरमैन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर आयोग और विभाग राज्य में व्यापारियों और उद्योगपतियों को सकारात्मक और आरामदायक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस अवसर पर उन्होंने राज्य जीएसटी कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों को व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा सुनवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से प्राप्त आदेशों के अनुसार वह राज्य में उद्योगपतियों, बिल्डरों और व्यापारियों से मिल रहे हैं तथा उन्हें राज्य में सुखद माहौल प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए उनसे किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार व इसके सभी विभाग व्यापारियों व उद्योगपतियों की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रयासरत हैं तथा यदि किसी व्यापारी को कोई समस्या आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से अपने सुझाव/मांगें लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा तथा उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार व आयोग उनके प्रत्येक सुझाव को गम्भीरता से लेंगे ताकि उनकी जायज समस्याओं का समुचित समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर जिला मोहाली ट्रेडर्स विंग के अध्यक्ष रणजीत पाल सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बंसल, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन, इंडस्ट्री एसोसिएशन-82, मोहाली ट्रेडर्स एसोसिएशन, डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन और मोहाली किराना एसोसिएशन सहित विभिन्न व्यापार मंडलों और औद्योगिक एसोसिएशनों के पदाधिकारी, मैरिज पैलेस, होटल और रेस्तरां के मालिक मौजूद थे, जिन्होंने विभिन्न सुझाव और समस्याएं रखीं।

 

Tags: Anil Thakur , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD