Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

रमन अरोड़ा और डा. हिमांशु अग्रवाल ने किया सिविल अस्पताल का दौरा

विभिन्न विभागों के कामकाज सहित मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की

Raman Arora, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 03, 2025, 11:59 IST

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बढिया बनाने के उद्देश्य से विधायक रमन अरोड़ा और डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज स्थानीय सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिविल अस्पताल में विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने एक्स-रे विभाग, जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन ब्रांच, नशा मुक्ति केंद्र सहित विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से बातचीत करते हुए उन्होंने मरीजों को कहा कि उपचार पूरा होने के बाद नशे का सेवन न करे तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में दी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशे के विरूद्ध ’ पर प्रकाश डाला।

साथ ही कहा कि पंजाब सरकार उपचाराधीन मरीजों के पुनर्वास के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत नशे के आदी लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा रोजगार पाने में भी मदद की जाएगी। उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

एक्स-रे विभाग के दौरे के दौरान उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट से बातचीत की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को एक्स-रे करवाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेश ब्रांच के कामकाज की भी समीक्षा की।इससे पहले विधायक व डिप्टी कमिश्नर ने क्रिटिकल केयर ब्लॉक के चल रहे निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। 

उन्होंने प्रोजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए निर्माण कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और यह सुनिश्चित जाए कि सिविल अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कोई समस्या न आए।

इस दौरान सिविल सर्जन डा.गुरमीत लाल, डा.अभयराज, आप नेता दिनेश ढल्ल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Raman Arora , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD