Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

किसान लोगों को परेशान न करें, बातचीत के लिए हमारे दरवाज़े हमेशा खुले : अमन अरोड़ा

कहा! बजट "बदलते पंजाब" का रोडमैप - अगले 2 साल विकास को होंगे समर्पित, विकास की गति तेज़ होगी

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 30 Mar 2025

Last updated on: Mar 31, 2025, 16:31 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि कुछ किसान संगठनों द्वारा पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों के घेराव के आह्वान का वे स्वागत करते हैं। लेकिन उन्होंने किसानों को यह भी स्पष्ट किया कि अगर उन्होंने सड़क यातायात रोककर राज्य के लोगों को परेशान किया, तो पंजाब सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 

वह आज स्थानीय नगर सुधार ट्रस्ट के नव नियुक्त चेयरमैन श्री रमन मित्तल और दो अन्य ट्रस्टी श्री जगदीश शर्मा और श्री प्यारा सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में विशेष रूप से शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों का पंजाब सरकार से सीधा कोई संबंध नहीं है।

ये सभी मुद्दे केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। पंजाब सरकार हमेशा किसानों और राज्य के लोगों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को दिन में 8 घंटे से अधिक बिजली, घरों को मुफ्त बिजली और टेल पर पढ़ते खेतों तक निरंतर पानी उपलब्ध करा रही है। 

पंजाब सरकार के दरवाजे किसानों के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में पेश किया गया बजट "बदलते पंजाब" का रोडमैप प्रस्तुत करता है, जिसके तहत अगले 2 साल विकास को समर्पित किए जाएंगे। विकास कार्यों में कई गुना तेजी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार निवारण, प्रवर्तन और पुनर्वास की तीन स्तरीय नीति पर काम कर रही है, जिसके तहत नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों को तोड़ा और जब्त किया जा रहा है। 

इसके अलावा, स्कूलों, कॉलेजों और गांव स्तर पर नशा विरोधी अभियान के तहत जागरूकता फैलाई जा रही है। श्री अरोड़ा ने यह भी बताया कि नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार योग्य बनाने और स्वरोज़गार स्थापित करने के उद्देश्य से रोज़गार ब्यूरो द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पूरी तरह मुफ्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

उन्होंने नव नियुक्त चेयरमैन और ट्रस्टियों से कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए जल्द ही विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव भेजें। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में हल्का मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, हल्का धर्मकोट के विधायक श्री दविंदरजीत सिंह लाड़ी, हल्का निहाल सिंह वाला के विधायक श्री मनजीत सिंह बिलासपुर, हल्का बाघापुराना के विधायक श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद, डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया, नगर निगम मोगा के मेयर श्री बलजीत सिंह चन्नी, चेयरमैन मार्केट कमेटी श्री हरजिंदर सिंह रोडे, जिला योजना समिति के चेयरमैन श्री हरमनदीप सिंह बराड़, एसपी श्री बाल कृष्ण सिंगला, काउंसलर एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD