Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

हरियाणा सरकार वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गंभीर, मंत्री राव नरबीर सिंह ने उठाए अहम कदम

पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2025

Last updated on: Mar 29, 2025, 14:57 IST

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि वायु प्रदूषण की समस्या बारे सरकार पूर्ण रूप से गंभीर है और सभी एहतियाति कदम उठाये जा रहे हैं।  वायु प्रदूषण कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, यह हर किसी के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ मुद्दा है। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ हर आदमी को सामाजिक चेतना जागृत करनी चाहिए।  

पॉलीथिन के उपयोग को बंद करना चाहिए। एक अध्ययन के अनुसार पॉलीथिन जलने से जहरीला धुंआ वायु प्रदूषण को बढ़ाता है। पर्यावरण मंत्री आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला व अन्य विधायकों द्वारा वायु प्रदूषण पर लाये गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सदन में अपना वक्तव्य दे रहे थे। 

उन्होंने कहा कि जैसे कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में वर्णित है हरियाणा के 24 शहरों का एक्यूआई खतरनाक रूप से खराब नहीं है। वार्षिक एक्यूआई 200 से कम है जो कि मॉडरेट श्रेणी में आती है। वर्ष 2023 तथा 2024 में फरीदाबाद व गुरुग्राम में एक्यूआई 200 से अधिक था। 

रोहतक व पंचकूला को छोड़कर सरकार द्वारा कंटीन्यूअस एम्बीएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन्स  के प्रयोग से वायु गुणवत्ता के लिए भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 12 मापदंडों में से 8 मापदंडों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। हाल ही में रोहतक को भी पी. एम. 10 पैरामीटर से जोड़ा गया है। 

राव नरबीर सिंह ने सदन को अवगत कराया कि सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न उपाय कर रही है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने वर्ष 2023 व 2024 के दौरान वायु प्रदूषण करने वाले 480 उद्योगों को बंद किया तथा उन पर 35 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग का गठन भी किया है। राज्य सरकार आयोग के सभी निर्देशों को लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार उद्योगों को भी जागरूक कर रही है कि वे आधुनिक मशीन लाएं जो कम से कम वायु प्रदूषण करे। 

इसके अलावा स्कूलों तथा कॉलेजों में विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है। पॉलीथिन को अगर जमीन में दबाया जाता है तो विशेषज्ञों के अनुसार इसको गलने में लगभग 400 वर्षों का समय लगता है।  इसलिए हमें पॉलीथिन के उपयोग से बचना चाहिए। 

उन्होंने सदन को जानकारी दी कि पराली जलाने की घटनायें हरियाणा में निरंतर कम हुई हैं। किसान में जागरूकता आई है। वर्ष 2024 में धान की पराली जलाने की 1406 घटनाएं हुईं जो कि वर्ष 2017 में 12657 थीं तथा वर्ष 2024 में गेहूं फसल के अवशेष जलाने के मामले में यह संख्या 3155 थी जो कि वर्ष 2017 में 4747 थी। 

उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण के कई अन्य कारण भी हैं। एक अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषण 20 प्रतिशत उद्योग, 20 प्रतिशत वाहन, 35 प्रतिशत रोड डस्ट, 10 प्रतिशत कृषि तथा 6 प्रतिशत के अन्य कारण हैं। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक के सहयोग से वर्ष 2025 से 2030 तक आर्थिक व तकनीकी मदद से हरियाणा में वायु गुणवत्ता सुधार से जुड़ी कई परियोजनाओ पर काम किया जायेगा। 

पर्यावरण मंत्री ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों से आग्रह किया कि शीघ्र ही वे हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य संबंधित विभागों तथा अन्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक बुलाएंगे और सभी सदस्य अपने सुझाव देने के लिए उस बैठक में आमंत्रित हैं। 

 

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD