Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

युद्ध नशों के विरुद्ध 2.0: पंजाब पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त बड़ी मछलियों पर करेगी कार्रवाई

पुलिस टीमें अब नशे के व्यापार में शामिल बड़ी मछलियों की पहचान के लिए गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों से कर रही हैं पूछताछ: डीजीपी गौरव यादव

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2025

Last updated on: Mar 28, 2025, 11:20 IST

नशे के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए "युद्ध नशों क विरुद्ध" मुहिम के तहत सख्त कार्रवाई के बाद गलियों और मोहल्लों में होने वाली नशे की आपूर्ति में भारी कमी आई है। इसके बाद अब पंजाब पुलिस ने प्रदेश में नशे के सप्लायरों और सरगनाओं समेत बड़ी मछलियों को निशाना बनाकर नशे के नेटवर्क को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित किया है। 

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। डीजीपी, जिनके साथ पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे, ने कहा कि यह अभियान अब सिर्फ गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब पुलिस की टीमें अब प्रदेश में नशे के कारोबार में लिप्त बड़ी मछलियों की पहचान करने के लिए सभी गिरफ्तार नशा तस्करों और सप्लायरों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं।

यह कार्रवाई डीजीपी पंजाब द्वारा सभी पुलिस कमिश्नरों (सीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को अपने-अपने जिलों में 7 दिनों के भीतर प्रमुख नशा सप्लायरों और तस्करों की पहचान कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश देने के तुरंत बाद सामने आई है। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 1 मार्च, 2025 को नशे के संपूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किए गए "युद्ध नशों  विरुद्ध" मुहिम के परिणामस्वरूप राज्यभर में 2384 एफआईआर दर्ज कर 4142 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 

उनके कब्जे से 146.3 किलोग्राम हेरोइन, 85.3 किलोग्राम अफीम, 19.95 क्विंटल भुक्की, 7.69 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 1 किलो आईसीई और 5.83 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से गली स्तर पर नशीले पदार्थों की उपलब्धता में भारी कमी आई है, जिसके चलते अब पुलिस बड़े स्तर पर सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बड़ी मछलियों पर कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि सभी सीपी/एसएसपी को बड़ी मछलियों की मैपिंग और सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनके संबंधित क्षेत्रों में नशे की आपूर्ति करने वाले सप्लायर्स का पूरा विवरण तैयार किया जा सके। 

उन्होंने आगे बताया कि यह सूची पूछताछ रिपोर्ट, सार्वजनिक सुझावों, खुफिया जानकारी, "सेफ पंजाब" हेल्पलाइन से प्राप्त डेटा और एनडीपीएस अधिनियम के तहत आपराधिक जांच में सामने आए पुराने-नए संबंधों के आधार पर तैयार की जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियां नशा तस्करों पर रखेंगी नजर

डीजीपी ने आगे बताया कि "विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी)" की सफलता से प्रेरित होकर, पंजाब पुलिस अब नशों के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करने के तहत शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला समितियों का गठन करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि वीडीसी, जिनमें सीमावर्ती गांवों के विश्वसनीय और प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं, पुलिस टीमों के लिए 'आंख और कान' की भूमिका निभा रही हैं और प्रदेश से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस के प्रयासों में सहायक साबित हो रही हैं।

राज्य से नशे की लत को खत्म करने के लिए नागरिकों की भागीदारी पर जोर देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जैसे वीडीसी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण पुलिसिंग को मजबूत किया, वैसे ही मोहल्ला समितियां शहरी समुदायों को नशे की बुराई से सामूहिक रूप से लड़ने के लिए सक्षम बनाएंगी। 

डीजीपी ने इस अभियान को सफल बनाने में पंजाब पुलिस को मिल रहे समर्थन के लिए प्रदेश के नागरिकों का धन्यवाद किया और उनसे अपील की कि वे नशा तस्करों की गुमनाम रिपोर्टिंग करने के लिए सेफ पंजाब नशा विरोधी हेल्पलाइन '9779100200' पर अधिक से अधिक जानकारी साझा करें।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD