Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया : पवन कुमार टीनू

बजट पंजाब से नशा खत्म करने की 'आप' सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, ड्रग तस्करी खत्म करने के लिए एंटी-ड्रोन, ड्रग जनगणना के लिए ₹150 करोड़ का प्रावधान : पवन कुमार टीनू

Pawan Kumar Tinu, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Mar 2025

Last updated on: Mar 27, 2025, 18:52 IST

आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने पंजाब बजट 2025-26 की तारीफ की और बजट में अनूसूचित जाति समुदाय के लोगों के लिए विशेष प्रावधान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

वीरवार को जालंधर में आप नेता तरनदीप सिंह सनी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पवन टीनू ने कहा कि यह बजट पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है और इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया है। पवन टीनू ने अनुसूचित जाति वित्त निगम के तहत दलित परिवारों द्वारा 31 मार्च 2020 तक लिए गए 70 करोड़ रुपये के ऋण माफ करने के फैसले की विशेष रूप से तारीफ की। 

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से करीब 4650 से अधिक परिवारों को लाभ हुआ है जो उच्च ब्याज दरों और आर्थिक कठिनाइयों के कारण भुगतान करने में असमर्थ थे। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने इस लोन को माफ करने का वादा कर दलित परिवारों का वोट ले लिया लेकिन सत्ता में आने के बाद कुछ नहीं किया। 

इसके अलावा बजट में मुख्य आवंटन में अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए ₹262 करोड़, वंचित परिवारों की लड़कियों की शादी में सहायता के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹36 करोड़ और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों और तलाकशुदा या एकल महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाले सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए ₹6,175 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

वहीं सरकार ने मुफ्त बस सेवाएं जारी रखने के लिए ₹450 करोड़ और आंगनवाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए पोषण अभियान के तहत ₹1,177 करोड़ आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट आप सरकार के नशे के खिलाफ अभियान और सरकार के नशे को खत्म करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। 

बजट में सीमा पार से तस्करी को निपटने के लिए उन्नत एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए ₹110 करोड़ आवंटित किए गए हैं और ₹150 करोड़ पंजाब की पहली ड्रग जनगणना के लिए आवंटित किए गए हैं। टीनू ने कहा कि ड्रग्स को खत्म करने का एक बेहतर उपाय खेल को बढ़ावा देना है। 

इसलिए आप सरकार पंजाब की खेल परंपरा को भी पुनर्जीवित कर रही है। 2025-26 के बजट में खेल के लिए ₹979 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जो अब तक का सबसे अधिक है। वहीं हर गांव में खेल के मैदान और 3,000 से ज्यादा इनडोर जिम भी बनाए जा रहे हैं।

वहीं आप सरकार सेहतमंद पंजाब का भी निर्माण कर रही है। इस बार के बजट में 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत ‘मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना’ के कवरेज को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख प्रति परिवार किया गया है और इसके लिए ₹778 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

रूरल डेवलपमेंट के लिए भी बजट में करीब 3500 करोड़ रुपए प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों के करीब 19 हजार किलोमीटर लिंक सड़कों के मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिसके बाद गांवों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। इसके अलावा भी बजट में लोक-कल्याणकारी कार्यों के लिए भी हजारों करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके लिए पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान तारीफ के पात्र हैं।

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD