Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

मनोहर लाल खट्टर ने अपनी ओडिशा यात्रा के दौरानशहरी विकास की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Kanak Vardhan Singh Deo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 23 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 12:41 IST

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री, भारत सरकार, श्री मनोहर लाल खट्टर ने शहरी विकास से संबंधित प्रमुख पहलों और ढांचागत परियोजनाओं के कार्यान्वयन और उनमें हुई प्रगति की समीक्षा की। ओडिशा के शहरी केंद्रों की क्षमता को रेखांकित करते हुए श्री मनोहर लाल ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने के लिए भुवनेश्वर, कटक, पुरी और खोरधा को विकास केंद्रों के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

बुनियादी ढांचे में सुधार, औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास को प्रोत्साहित करने और रणनीतिक योजना और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से टिकाऊ शहरीकरण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस दौरान ग्रेटर भुवनेश्वर क्षेत्र के हिस्से के रूप में एक नया शहर विकसित करने के प्रस्ताव पर मुख्‍य रूप से चर्चा हुई। 

माननीय मंत्री ने इस परियोजना के लिए सहायता देने का आश्वासन दिया तथा राज्य सरकार को 15वें वित्त आयोग और शहरी चुनौती कोष के अंतर्गत वित्तपोषण के अवसरों का पता लगाने की सलाह दी। केंद्र सरकार ने टिकाऊ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत ओडिशा के लिए 400 इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती को मंजूरी प्रदान की है। 

श्री मनोहर लाल ने प्रस्तावित भुवनेश्वर मेट्रो परियोजना की भी समीक्षा की और शहर में सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से पूरी तरह सहायता दिए जाने की बात दोहरायी। भुवनेश्वर, एक प्रमुख आवास पहल के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के लिए लॉन्च साइट रहा। 

पीएमएवाई-शहरी (पीएमएवाई-2) के तहत 50,000 नए मकानों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, और माननीय मंत्री ने इसके शीघ्र अनुमोदन के लिए राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय का आश्वासन दिया। माननीय मंत्री ने विशेष रूप से 18 शहरों में वर्तमान में जारी 24x7 जल आपूर्ति परियोजना जैसी उपलब्धियां हासिल करने में कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) के तहत ओडिशा की प्रगति की सराहना की ।

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत, राज्य ने स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन में सराहनीय सुधार दिखाया है। माननीय मंत्री ने राज्य को भूमि को पुनः प्राप्त करने और हरित शहरी स्थान बनाने के लिए ऐसे स्‍थानों को साफ करने को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया, जहां लंबे अर्से से ठोस अपशिष्ट को इकट्ठा करके रखा गया हैं।

इसके अलावा, माननीय मंत्री ने राज्य सरकार से ओडिशा भर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यापक पहुंच और तेजी से ऋण पहुंच सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तीव्र कार्यान्वयन पर जोर दिया।

माननीय मंत्री का यह दौरा राज्य सरकारों के साथ घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से शहरी विकास को मजबूत बनाने और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Kanak Vardhan Singh Deo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD