Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत की कील बिछाने का कार्य (यार्ड 1281 और 1282)

Military, Navy, Indian Navy, Next Generation Offshore Patrol Vessels, NGOPV, Goa Shipyard Ltd, GSL, Yeoman Marine Services Private Ltd, YMSPL, Ratnagiri, Maharashtra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रत्नागिरी (महाराष्ट्र) , 23 Mar 2025

Last updated on: Mar 24, 2025, 12:26 IST

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित किए जाने वाले दूसरे और तीसरे पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एनजीओपीवी) का कील बिछाने का समारोह 23 मार्च 2025 को मेसर्स योमन मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (वाईएमएसपीएल), रत्नागिरी में आयोजित किया गया।

11 एनजीओपीवी के स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के लिए अनुबंध 30 मार्च 2023 को रक्षा मंत्रालय और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड, गोवा और मेसर्स गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता के बीच संपन्न हुए, जिसमें सात जहाजों का निर्माण लीड शिपयार्ड मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और चार जहाजों का निर्माण फॉलो शिपयार्ड मेसर्स जीआरएसई द्वारा किया जाना है।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की निर्माण रणनीति केअंतर्गतयार्ड 1281 और यार्ड 1282 के मुख्य पतवार ब्लॉकों का निर्माण वाईएमएसपीएल, रत्नागिरी के परिसर में किया जा रहा है। दोनों जहाजोंकी कील बिछाने का समारोह रत्नागिरी में आयोजित किया गया, जिसमें युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक वी एडमिरल आर स्वामीनाथन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, इस अवसर पर भारतीय नौसेना, मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और मेसर्स वाईएमएसपीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

लगभग 3000 टन भार वाले एनजीओपीवी को तटीय रक्षा एवं निगरानी, ​​खोज एवं बचाव कार्यों, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा और समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। इन जहाजों की कील बिछाने से समग्र परियोजना समय में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 

11 एनजीओपीवी का निर्माण देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’के दृष्टिकोण के अनुरूप किया जा रहा है। यह भारतीय नौसेना की समुद्री क्षमता को बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Next Generation Offshore Patrol Vessels , NGOPV , Goa Shipyard Ltd , GSL , Yeoman Marine Services Private Ltd , YMSPL , Ratnagiri , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD