Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

चंडीगढ़ ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 2025 की मेजबानी की

हरियाणा योग आयोग ने विश्व रिकॉर्ड बनाया

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Surya Namaskar, Surya Namaskar Event, Surya Namaskar Event 2025, Yoga, Yoga Event, Haryana Yog Aayog
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2025

Last updated on: Mar 22, 2025, 16:35 IST

चंडीगढ़ प्रशासन के उच्चतर शिक्षा निदेशालय और आयुष विभाग के तत्वावधान में राजकीय योग शिक्षा एवं स्वास्थ्य महाविद्यालय ने हरियाणा योग आयोग के सहयोग से संकल्प पूर्ति समारोह के एक भाग के रूप में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 

यह कार्यक्रम चंडीगढ़ स्थित राजकीय योग शिक्षा एवं स्वास्थ्य महाविद्यालय के परिसर में हुआ। कार्यक्रम में पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब सिंह कटारिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव श्री राजीव वर्मा आईएएस; हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य; स्वास्थ्य सचिव श्री अजय चगती आईएएस, आयुष विभाग के निदेशक श्री अखिल कुमार दानिक्स के साथ श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़ पीसीएस, निदेशक उच्चतर शिक्षा, श्री राजीव तिवारी, निदेशक जनसंपर्क, श्री रोशन लाल, उपाध्यक्ष और डॉ. राज कुमार, रजिस्ट्रार; हरियाणा योग आयोग; और डॉ. सपना नंदा, प्रिंसिपल, राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय चंडीगढ़ की भी गरिमामयी उपस्थिति  रही।

मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल ने एक यौगिक जीवन शैली को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने साझा किया कि वह योग के नियमित अभ्यासी हैं और इसे अपने दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने ब्रह्म-मुहूर्त तथा यौगिक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला जो व्यक्ति और समाज के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करता है। 

उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों की  प्रशंसा की, जिन्होंने योग को सफलतापूर्वक वैश्विक मंच पर पहुँचाया है। उन्होंने सभी से योग को बढ़ावा देते रहने और प्राचीन भारत की इस विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति की नींव के रूप में संस्कृत के महत्व पर जोर दिया क्योंकि संस्कृत प्राचीन भारतीय ग्रंथों की भाषा है।

योग अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान तथा इसे वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए माननीय राज्यपाल ने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, यूएसए के मेडिसिन संकाय के प्रोफ़ेसर डॉ. सतबीर सिंह खालसा, सीसीआरवाईएन सेंटर पीजीआई चंडीगढ़ के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अक्षय आनंद तथा हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सचिव श्री अजय चगती ने घोषणा की कि चंडीगढ़ के नागरिकों के लिए हर महीने के तीसरे शनिवार को फिटनेस दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें योग, वॉकथॉन, साइकिलिंग, तैराकी आदि के अभ्यास को बढ़ावा दिया जाएगा।

अपने संबोधन में डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा ने योग को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया है तथा भारतीय सेना, वायुसेना, आईटीबीपी तथा सीआरपीएफ के लिए योग प्रोटोकॉल शुरू किया है। उन्होंने दोहराया कि योग को सभी के लिए सुलभ बनाना हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है तथा आयोग इस दिशा में तत्परता से काम कर रहा है। 

उन्होंने चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों को भी योग के प्रचार-प्रसार तथा व्यापक रूप से अपनाने के लिए इसी तरह की पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन का सबसे उल्लेखनीय आकर्षण सूर्य नमस्कार परियोजना 2025 में भाग लेने वाले 10,794 संस्थानों के लिए हरियाणा योग आयोग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जाना था।

कार्यक्रम के आरंभ होने से पहले, योग कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुंदर ढंग से कलात्मक योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों व्यक्तियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, जिनमें भारतीय सेना के प्रतिनिधि, योग कॉलेज के विद्यार्थी, सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, होम्योपैथी कॉलेज, धनवंतरी कॉलेज, योग कॉलेज के पब्लिक मेंबर और चंडीगढ़ के आयुष प्रशिक्षक शामिल थे। 

प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट समन्वय और अनुशासन के साथ छह बार सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य सज्जनों में डॉ. नेमी चंद राज्य संपर्क अधिकारी, डॉ. शशि वाही प्रिंसिपल कॉमर्स कॉलेज, श्री मांगे राम, हरियाणा विधानसभा, डॉ. हरीश चंदर पूर्व रजिस्ट्रार हरियाणा योग आयोग, श्री उमेश नारंग, एच वाय एस ऐ, श्री आर.आर. पासी, पतंजलि, श्री रोहित कौशिक, योगासन भारत, चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेजों से नोडल अधिकारी प्रमुख थे ।

कार्यक्रम का समापन आयुष निदेशक श्री अखिल कुमार द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके अमूल्य योगदान के लिए सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Surya Namaskar , Surya Namaskar Event , Surya Namaskar Event 2025 , Yoga , Yoga Event , Haryana Yog Aayog

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD