Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

भारत-लैटिन अमेरिका और कैरिबियन साझेदारी में आर्थिक और व्यापार विस्तार की अपार संभावनाएं हैं : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Latin American and Caribbean, LAC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 13:27 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आर्थिक और व्यापार विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। श्री गोयल ने आज नई दिल्ली में 10वें सीआईआई भारत-एलएसी सम्मेलन को संबोधित करते हुए लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई (एलएसी) क्षेत्र के साथ भारत के आर्थिक संबंध के बढ़ते महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि भारत-एलएसी साझेदारी सिर्फ़ व्यापार के बारे में नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान, साझा परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने की सामूहिक प्रतिबद्धता के बारे में भी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के प्रति जुनून, खेल भावना और दोनों क्षेत्रों के समृद्ध इतिहास आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करते हैं। 

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह सम्मेलन दोनों क्षेत्रों के बीच स्थायी आर्थिक संबंधों और लोगों के बीच गहरे संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में काम करता है। उन्होंने महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया ताकि इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, पर्यटन, कृषि, रत्न एवं आभूषण तथा डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके अगले पांच वर्षों में व्यापार को दोगुना किया जा सके।

श्री गोयल ने मर्कोसुर (दक्षिण अमेरिकी देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन) के साथ अधिमान्य व्यापार समझौतों और द्विपक्षीय समझौतों के माध्यम से व्यापार विस्तार सहित गहन सहयोग के लिए कई प्रमुख क्षेत्रों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने अक्षय ऊर्जा में सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, एलएसी क्षेत्र के विशाल लिथियम भंडार का उल्लेख करते हुए लिथियम प्रसंस्करण, बैटरी निर्माण और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में संयुक्त उद्यमों का प्रस्ताव दिया। 

उन्होंने जैव-ईंधन के क्षेत्र में भारत-ब्राजील सहयोग और इथेनॉल-संचालित वाहनों की क्षमता की ओर भी इशारा किया। कृषि और खाद्य सुरक्षा को भी साझेदारी के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया जिसमें भारत और एलएसी क्षेत्र जलवायु-अनुकुल कृषि, कटाई के बाद भंडारण, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स और मूल्यवर्धित खाद्य प्रसंस्करण में निवेश के माध्यम से एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं। 

श्री गोयल ने बाजार पहुंच को सुव्यवस्थित करने के लिए उन्नत शिपिंग मार्गों, प्रत्यक्ष हवाई संपर्क और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाने के माध्यम से व्यापार बुनियादी ढांचे में सुधार के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने पारंपरिक उद्योगों के अलावा क्षेत्रीय जुड़ाव का विस्तार करने का आह्वान किया और साथ ही साथ फार्मास्यूटिकल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और उन्नत विनिर्माण में भी सहयोग का आग्रह किया।

श्री गोयल ने वैश्विक आर्थिक मंदी और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान को माना लेकिन इस बात पर बल दिया कि भारत एलएसी क्षेत्र के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकारों, व्यवसाय जगत और संस्थानों से उभरते अवसरों का लाभ उठाते हुए परिवर्तनकारी विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया।

श्री गोयल ने विश्वास, सहयोग और साझा समृद्धि पर आधारित एलएसी क्षेत्र के साथ एक गतिशील और पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Latin American and Caribbean , LAC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD