Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

द्रौपदी मुर्मू ने रामनाथ गोयनका पुरस्कार समारोह में स्वतंत्र प्रेस और मानव-केंद्रित पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला

एआई दुनिया में उथल-पुथल मचा रहा है, लेकिन सहानुभूति ही एकमात्र ऐसा तत्व है, जो पत्रकारों को एआई को हराने में मदद कर सकता है : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, 19th Ramnath Goenka Excellence, Ramnath Goenka Awards
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 13:09 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (19 मार्च, 2025) नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में 19वें रामनाथ गोयनका उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। 

यदि नागरिकों को अच्छी तरह जानकारी नहीं मिलेगी, तो लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं अपना अर्थ खो देंगी। राष्ट्रपति ने कहा कि समाचारों के कारोबार के लिए विचारों से भरा एक संपन्न न्यूज़रूम आवश्यक है। उन्होंने समाचारों की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक शोध प्रभाग के महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की आत्मा, यानि समाचार संकलन को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया संगठनों से जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक संसाधन समर्पित करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि पहले, समाचार पत्र और पत्रिकाएँ गुणवत्तापूर्ण रिपोर्टिंग और विश्लेषण की प्रस्तुति का प्रयास करते थे और पाठक उनकी प्रतियाँ खरीदते थे। 

पर्याप्त संख्या में पाठकों का मतलब विज्ञापनदाताओं के लिए एक अच्छा मंच होता था, जो लागतों में कमी लाते थे। उन्होंने बताया कि हाल के दशकों में, हालांकि, इस मॉडल के जगह पर कई हाइब्रिड मॉडल आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता को पत्रकारिता की गुणवत्ता पर उनके प्रभाव से मापा जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि धन-प्राप्ति के केवल सीमित स्रोत हैं, जो राज्य या कॉर्पोरेट संस्थाएँ या पाठक हो सकते हैं। पहले दो के अपने फायदे और सीमाएँ हैं, जबकि पाठक को केंद्र में रखने का तीसरा विकल्प सबसे बेहतर विकल्प है। इसकी केवल एक सीमा है: उस मॉडल को बनाए रखना मुश्किल होता है।

सामग्री निर्माण के मुद्दे पर, राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि हम जल्द ही उस चरण में पहुँच जाएँगे, जहाँ दुर्भावनापूर्ण सामग्री को हटा दिया जाएगा और तथाकथित पोस्ट-ट्रुथ चलन से बाहर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उस लक्ष्य के लिए तकनीकी उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है। 

उन्होंने नागरिकों को इन नुकसानों के बारे में शिक्षित करने के लिए सक्रिय अभियानों के साथ इस प्रक्रिया को तेज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोगों के खतरे हमें समाचार के इस महत्वपूर्ण पहलू के बारे में सभी नागरिकों को संवेदनशील बनाने के लिए मजबूर करते हैं। 

विशेष रूप से युवा पीढ़ी को समाचार रिपोर्ट या विश्लेषण के किसी भी रूप में पूर्वाग्रह और एजेंडा की पहचान करने के लिए शिक्षित किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि एआई दुनिया में उथल-पुथल मचा रहा है, पत्रकारिता सहित कई क्षेत्रों में नए अवसरों के साथ-साथ नई चुनौतियां भी पैदा कर रहा है। 

मशीनों ने पहले से ही रिपोर्ट को संकलित और संपादित करना शुरू कर दिया है। हालाँकि, उनमें जो कमी है वह है सहानुभूति, जो पत्रकारों को एआई को हराने में मदद करने वाला एक तत्व होगा। मानवीय मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता कभी विलुप्त नहीं होने वाली है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , 19th Ramnath Goenka Excellence , Ramnath Goenka Awards

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD