Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजविंदर कौर थियारा ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन का कार्यभार संभाला

अपनी जिम्मेवारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगी राजविंदर थियाड़ा : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Rajwinder Kaur Thiara, Jalandhar Improvement Trust
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 18:34 IST

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा और ट्रस्टियों डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ,पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली मौजूद रहें।

पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से एमएलए रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल, हल्का इंचार्ज नार्थ दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी। 

केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की गैर हाजिरी में उनके सपुत्र अतुल ने थियाड़ा को सम्मानित किया। पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे अपनी नई ज़िम्मेदारी को पूरा लगन और मेहनत के साथ निभाएगी। 

आने वाले दिनों में और भी पार्टी वॉलंटियर्स को उनकी मेहनत और लगन के अनुसार उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है।

लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में युद्ध नशेयां विरूद्ध अभियान को ओर तेज किया जाएगा। स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब आज रंगला पंजाब बनना शुरू हो चुका है। 

आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र है। महिलाओं को हमारी पार्टी ने सम्मान दिया है। पार्टी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा। पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आज राजविंदर कौर की जॉइनिंग करवाई गई है। 

राजविंदर ने आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से काम किया है, उनकी सेवाओं एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजविंदर कौर थियाड़ा को जालंधर की सेवा का अवसर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि राजविंदर कौर अक्सर सरकार से जालंधर के हर काम को लेकर चिंता व्यक्त करती रहीं हैं। ऐसे में वह जालंधर के लिए आगे भी अच्छा काम करेंगी। पदभार संभालने के बाद राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा- मैं राज्य के सीएम भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सारी लीडरशिप का मैं धन्यवाद करती हूं। 

आज आम आदमी पार्टी ने आम घर की बेटी को इस कुर्सी पर बैठाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अच्छे काम किए हैं, उसी के चलते आज हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के रुके हुए कामों में तेजी लाई जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनसे सीधे मिल सकते है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Rajwinder Kaur Thiara , Jalandhar Improvement Trust

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD