Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

युद्ध नशों विरुद्ध: अमन अरोड़ा ने काउंसलरों, सरपंचों और नंबरदारों से नशा तस्करों के प्रति कोई नरमी न बरतने की अपील की

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने पटियाला जिले में चल रहे 'युद्ध नशों विरुद्ध'मुहिम की प्रगति की समीक्षा की

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, Harmeet Singh Pathanmajra, Ajit Pal Singh Kohli, Gurlal Singh, Gurdev Singh Dev Maan, Neena Mittal, Preeti Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Mar 2025

Last updated on: Mar 18, 2025, 08:57 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने राज्य में नशों के खात्मे के लिए चल रहे निर्णायक युद्ध में स्थानीय प्रशासन के मजबूत स्तंभ-काउंसलर, सरपंच और नंबरदारों से दलगत राजनीति और व्यक्तिगत संबंधों से ऊपर उठकर नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की अपील की है। 

उन्होंने स्थानीय नेताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार से नशा तस्करों की सहायता न करें, जो हमारे युवाओं को नशों के घातक दलदल में धकेल रहे हैं। पटियाला के सिविल और पुलिस प्रशासन सहित स्थानीय नेतृत्व की उपस्थिति में 'युद्ध नशों  विरुद्ध' मुहिम की समीक्षा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि आज वे पटियाला सहित कपूरथला और श्री अमृतसर साहिब में इस अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं।

श्री अरोड़ा ने कहा कि 'युद्ध नशों  विरुद्ध' अब एक जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि जनता के सहयोग के कारण पिछले 16 दिनों में प्रदेशभर में बड़ी संख्या में नशा तस्करों को जेल भेजा गया है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशों के खात्मे के लिए द्वि-आयामी रणनीति अपनाई है। एक ओर नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है, तो दूसरी ओर नशा पीड़ितों का पुनर्वास किया जा रहा है। 

इसके तहत नशा छोड़ने वालों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ होने के बाद अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।श्री अमन अरोड़ा ने नशों के खात्मे के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर हो या किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में राजनीतिक नेताओं और नशा तस्करों का गठजोड़ था, जिससे पंजाब, विशेष रूप से पंजाब की युवा पीढ़ी को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले तीन वर्षों से लगातार इस गठजोड़ को खत्म कर रही है और अब यह अंतिम अवसर होगा जब इस काले युग का समापन होगा।

बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि 'युद्ध नशों  विरुद्ध' मुहिम शुरू होने के बाद ओट क्लीनिकों में मरीजों की संख्या में 25% से अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी नशामुक्ति केंद्रों और ओट क्लीनिकों की समय-समय पर जांच की जा रही है।एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पिछले 16 दिनों में पुलिस द्वारा 28 कासो  ऑपरेशन चलाए गए हैं और 85 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 60 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं। इस दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।

इस बैठक में पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, हलका घनौर के विधायक गुरलाल घनौर, राजपुरा की विधायक नीना मित्तल, नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान, हलका शुतराणा के विधायक कुलवंत सिंह, पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, मेयर कुंदन गोगिया, उपायुक्त डॉ. प्रीति यादव, एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, जिला योजना समिति के चेयरमैन जस्सी सोहिया वाला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , Harmeet Singh Pathanmajra , Ajit Pal Singh Kohli , Gurlal Singh , Gurdev Singh Dev Maan , Neena Mittal , Preeti Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD