Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अमित शाह ने मिजोरम को असम राइफल्स की भूमि हस्तांतरण की देखरेख की

पूर्वोत्तर के विकास के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Mizoram, Assam Rifles, Mizoram Chief Minister, Lalduhoma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मिजोरम , 15 Mar 2025

Last updated on: Mar 17, 2025, 12:19 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज मिज़ोरम के आइज़ॉल में असम राइफल्स बटालियन की भूमि का मिज़ोरम सरकार को हस्तांतरण और नक्शों का औपचारिक आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर मिज़ोरम के मुख्यमंत्री श्री ललदुओमा, केन्द्रीय गृह सचिव, निदेशक, आसूचना ब्यूरो और महानिदेशक, असम राइफल्स सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम मिज़ोरम के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि लगभग 35 साल से विशिष्ट प्रकार की टोपोग्राफी और जगह की कमी के कारण बहुत समय से यह मांग थी कि आइजॉल सहित पूरे मिज़ोरम के विकास के लिए असम राइफल्स को इंटीरियर में भेजा जाए। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी निर्णय के कारण मिजोरम के प्रमुख एरिया में बड़ी भूमि उपलब्ध होने जा रही है, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक महत्वपूर्ण निर्णय के कारण आज लगभग 30-35 साल पुरानी यह मांग पूरी हो रही है।

श्री अमित शाह ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक निर्णय नहीं है बल्कि मिज़ोरम की जनता के प्रति मोदी सरकार की ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय मिज़ोरम के विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है। 

श्री शाह ने कहा कि 1890 में आइज़ॉल में सेना का पहला कैंप बनने से लेकर आज तक के इतिहास में यह सबसे बड़ा निर्णय माना जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार पिछले 10 साल से पूरे नॉर्थईस्ट को मज़बूत और एकजुट करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार नॉर्थईस्ट में टूरिज़्म से टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स से स्पेस और एग्रीकल्चर से ऑंत्रप्रेन्योरशिप तक विकास के नए आयाम गढ़ रही है। श्री शाह ने कहा कि आज़ादी से 2014 तक देश के सभी प्रधानमंत्रियों ने कुल 21 बार नॉर्थईस्ट का दौरा किया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 2014 से आज तक 78 बार नॉर्थईस्ट का दौरा कर चुके हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्थईस्ट के मंत्रियों के अलावा 2014 से पहले अन्य मंत्रियों के नॉर्थईस्ट के कुल 71 दौरे हुए थे, जबकि इन पिछले 10 साल में केन्द्रीय मंत्रियों के 700 से अधिक दौरे हुए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में नॉर्थईस्ट में विकास तो हो ही रहा है साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व शांति स्थापित करने का काम भी किया है। 

उन्होंने कहा कि मिज़ोरम में 2500 करोड़ रूपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 502-ए पर पैकेज-1 और पैकेज-3 शुरू किए गए हैं। इसके अलावा 1742 करोड़ रूपए की लागत से आइज़ॉल और कोलासिब ज़िलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर फोर लेन रोड़ का निर्माण, 1006 करोड़ रूपए से आइज़ॉ-तुइपम राष्ट्रीय राजमार्ग 54 को डबल लेन करना और मिज़ोरम में अनेक स्थानों पर 100 करोड़ रूपए की लागत से बांस के लिंक रोड़ शुरू करने का काम किया गया है।

श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में मिज़ोरम में 5 हज़ार करोड़ रूपए के सड़क निर्माण के कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ रूपए की लागत से 10 हैलीपैड बनाए गए हैं। 5 हज़ार करोड़ रूपए की लागत से बैराबी-सैरांग रेलवे को शुरू किया गया है। 

600 करोड़ रूपए की लागत से 164 बिस्तर वाला सुपर स्पेश्यिलिटी रिसर्च सेंटर बन रहा है। 1300 करोड़ रूपए की लागत से तुइरियल हाइड्रो पावर परियोजना भी शुरू की गई है। इसके अलावा 314 मोबाइल टावर लगाकर मोबाइल कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने का काम किया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि एक विकसित, शांत, सुरक्षित और सुंदर मिज़ोरम के लिए भारत सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Mizoram , Assam Rifles , Mizoram Chief Minister , Lalduhoma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD