Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी में घायल पूर्व विधायक बंबर ठाकुर से मुलाकात की

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कसम खाई

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Bamber Thakur, IGMC Shimla, Bilaspur Shooting, Kuldeep Singh Pathania, Dr Dhani Ram Shandil, Harshwardhan Chauhan, Harish Janartha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Mar 2025

Last updated on: Mar 15, 2025, 18:38 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी, शिमला पहंचकर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशल-क्षेम जाना। बंबर ठाकुर शुक्रवार को बिलासपुर में गोली लगने से घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

इसके उपरांत मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बंबर ठाकुर को बेहतरीन चिकित्सा उपचार प्रदान करवाया जा रहा है और अब उनकी स्थिति में काफी सुधार है। इस घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गम्भीर और है और पुलिस को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने रात भर छापेमारी कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री सुक्खू ने कहा कि विपक्ष को विरोध करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उन्हें सरकार के साथ सहयोग भी करना चाहिए। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि राज्य में नशा माफिया को कैसे पनपने दिया गया। हमारी सरकार के ईमानदार प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में आज नशे के मामलों में 30 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। अभी हाल ही में मैंने एक बैठक के दौरान नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और राज्य सरकार विधानसभा के बजट सत्र में संगठित अपराध तथा नशा तंत्र के खिलाफ कठोर प्रावधानों के विधेयक भी पेश करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक हरीश जनारथा  भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Bamber Thakur , IGMC Shimla , Bilaspur Shooting , Kuldeep Singh Pathania , Dr Dhani Ram Shandil , Harshwardhan Chauhan , Harish Janartha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD