Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

‘आप’ सरकार के तहत घिनौने अपराधों में शामिल लोग मुकाबले के लिए तैयार रहें, हरपाल सिंह चीमा की चेतावनी

मुख्यमंत्री मान ने बच्चे के परिवार से की बातचीत

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Seehan Daud, Manvinder Singh Giaspura, Jaswant Singh Gajjanmajra, Mandeep Singh Sidhu,Jyoti Yadav Bains
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 14, 2025, 15:16 IST

कैबिनेट मंत्री स हरपाल सिंह चीमा द्वारा लुधियाना के गांव सीहां दौद पहुंचकर अपहृत बालक भवकीरत सिंह को खुद उसके माता-पिता को सौंपने पर परिवार और गांववासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के समर्थन में नारे लगाकर उनका स्वागत किया।इससे पहले, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान ने पहली कक्षा के छात्र भवकीरत सिंह के माता-पिता से भी बातचीत की। 

भवकीरत का अपहरण दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा उस समय कर लिया गया था जब वह लुधियाना की पायल सब-डिवीजन के गांव सीहां दौद में अपने घर के बाहर खेल रहा था। माता-पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया, जिसके चलते उनका बच्चा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच सका।

भवकीरत की माता जसप्रीत कौर और पिता रणवीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की समय पर कार्रवाई के कारण ही उनका बेटा 24 घंटे के भीतर सुरक्षित अपने घर पहुंच गया है। पंजाब पुलिस की सख्त और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चेतावनी दी कि ऐसे घिनौने अपराधों को अंजाम देने वाले लोग मुकाबले के लिए तैयार रहें, क्योंकि ‘रंगले पंजाब’ में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने पंजाब के लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ‘आप’ सरकार ने पुलिस को प्रदेश से अपराध और आपराधिक तत्वों के खात्मे के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने की पूरी छूट दी हुई है। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपहृत बालक भवकीरत सिंह, जो कि पहली कक्षा का छात्र है, के माता-पिता से भी बातचीत की। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने साझा किया कि उन्होंने भवकीरत के पिता रणवीर सिंह से बात की है और स्पष्ट किया कि पंजाब में ऐसे बदनाम तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है।

इस मौके पर विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा और जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, डीआईजी पटियाला रेंज मंदीप सिंह सिद्धू, खन्ना के एसएसपी ज्योति यादव बैंस भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि भवकीरत को गांव सीहां दौद में अपने घर के बाहर खेलते समय मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने अगवा कर लिया था। अपहरणकर्ताओं में से एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Seehan Daud , Manvinder Singh Giaspura , Jaswant Singh Gajjanmajra , Mandeep Singh Sidhu , Jyoti Yadav Bains

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD