Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में तीव्र क्षमता वृद्धि और संयुक्त कौशल पर जोर दिया

Military, Army, Indian Army, Chief of the Air Staff, CAS, Air Chief Marshal AP Singh, Indian Air Force, Defence Services Staff College, DSSC, Wellington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंगटन , 12 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 17:40 IST

वायु सेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उभरते भू-रणनीतिक परिदृश्य में उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तेजी से क्षमता वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया है। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी), वेलिंगटन में स्थायी संकाय के 80वें स्टाफ कोर्स में भाग लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के छात्र अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह विचार व्‍यक्‍त किए। 

वायु सेना प्रमुख ने 11-12 मार्च 2025 को डीएसएससी का दौरा किया। वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने कोर्स अधिकारियों से बदलाव को अपनाने, उभरते खतरों का गंभीरता से आकलन करने और भविष्य के संघर्षों के लिए अनुकूल रणनीति तैयार करने का आग्रह किया। 

संयुक्त कौशल के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए तीनों सेनाओं के बीच एकीकृत प्रशिक्षण और परिचालन सामंजस्‍य की आवश्यकता पर जोर दिया।  वायु सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में भारतीय वायु सेना की वर्तमान में जारी क्षमता विकास पहलों और आधुनिक युद्ध में एकीकृत संचालन के महत्व पर एक रणनीतिक परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में चर्चा की। 

उन्होंने भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा में भारतीय वायुसेना कर्मियों की उपलब्धियों,  उदारता और अटूट प्रतिबद्धता का भी उल्‍लेख किया। अपनी यात्रा के दौरान, सीएएस को डीएसएससी की प्रशिक्षण गतिविधियों और सशस्त्र बलों के बीच संयुक्तता को बढ़ावा देने के मामले में प्रोत्‍साहन के बारे में भी जानकारी दी गई।  

यह आधुनिक सैन्य तैयारियों का एक प्रमुख पहलू है। उन्होंने महत्‍वपूर्ण रूप से शैक्षणिक और पेशेवर प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य के सैन्य अधिकारियों को आकार देने में संस्थान की भूमिका की सराहना की। इस यात्रा ने संयुक्त परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और अंतर-सेवा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिससे भविष्य की चुनौतियों के लिए एक बेहतर तरीके से तैयार नेतृत्व सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Chief of the Air Staff , CAS , Air Chief Marshal AP Singh , Indian Air Force , Defence Services Staff College , DSSC , Wellington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD