Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारत के विशाल ज्ञान के भंडार तक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक दूरदर्शी पहल है ‘ज्ञान भारतम मिशन’ : गजेंद्र सिंह शेखावत

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 135वां स्थापना दिवस मनाया

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti, National Archives of India, NAI, 135th Foundation Day, Indian Heritage through Architecture, Gyan Bharatam Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 15:16 IST

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) ने 11 मार्च 2025 को अपना 135वां स्थापना दिवस “वास्तुकला के माध्यम से भारतीय विरासत” पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ मनाया। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जो हजारों वर्षों से चली आ रही विविध वास्तुकला के चमत्कारों में परिलक्षित होती है और उसमें विभिन्न शैलियां, प्रभाव और ऐतिहासिक काल शामिल हैं। प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मध्ययुगीन मंदिरों, मुगल स्मारकों और औपनिवेशिक युग की संरचनाओं तक, भारतीय वास्तुकला देश के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विकास का वर्णन करती है।

भारतीय विरासत की वास्तुकला संबंधी ऐतिहासिक धरोहरों के माध्यम से व्यापक जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए, प्रदर्शनी ने इन स्थलों को विषयगत समूहों में वर्गीकृत किया, जिससे उनके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को गहराई के साथ समझा जा सके। अभिलेखीय भंडार से जुड़े कुछ चुनिंदा मूल दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें आधिकारिक सरकारी फाइलें, प्रतिष्ठित व्यक्तियों के निजी कागजात, पुरातात्विक उत्खनन रिकॉर्ड, यूनेस्को के दस्तावेज और एनएआई लाइब्रेरी की दुर्लभ पुस्तकें शामिल थीं। 

अपने उद्घाटन भाषण में, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस उल्लेखनीय प्रदर्शनी के आयोजन के लिए भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार की सराहना की और भारत की समृद्ध दस्तावेजी विरासत के संरक्षण में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े डिजिटलीकरण कार्यक्रम पर काम कर रहा है, जिसमें एक महीने में छह लाख से अधिक पृष्ठों का संरक्षण किया जा रहा है और प्रतिदिन उनमें से लाखों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस डिजिटलीकरण कार्यक्रम की सफलता ने ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के शुभारंभ को प्रेरित किया है, जो भारत के ज्ञान के विशाल भंडार तक पहुंच का विस्तार करने के उद्देश्य से जुड़ी एक दूरदर्शी पहल है। इस अवसर पर, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने ‘थम्ब प्रिंटेड: चंपारण, इंडिगो पीजैंट्स स्पीक टू गांधी वॉल्यूम III’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। 

इस खंड में 423 गवाहियां थीं, जिनमें पांच महिलाओं, 11 नाबालिगों सहित 143 मुख्य वसीयतकर्ता शामिल थे, 76 ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे और चार के पास कोई हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान नहीं था। श्रृंखला का यह तीसरा खंड ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह पर केंद्रित है।

संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक संबद्ध कार्यालय भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार की स्थापना मूल रूप से 11 मार्च 1891 को कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी। 1911 में राजधानी के दिल्ली में स्थानांतरित होने के बाद, सर एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया वर्तमान एनएआई भवन 1926 में पूरा हुआ। 

कलकत्ता से नई दिल्ली में अभिलेखों के पूर्ण हस्तांतरण को 1937 में अंतिम रूप दिया गया था। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम, 1993 और सार्वजनिक अभिलेख नियम, 1997 को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में भी कार्य करता है।

वर्तमान में, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में सार्वजनिक अभिलेखों के 34 करोड़ से अधिक पृष्ठ हैं, जिनमें फाइलें, खंड, मानचित्र, संधियां, दुर्लभ पांडुलिपियां, मानचित्र संबंधी अभिलेख, संसदीय बहस, जनगणनाएं, यात्रा विवरण, निषिद्ध साहित्य और सरकारी राजपत्र शामिल हैं।

इसके प्राचीन अभिलेखों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संस्कृत, फारसी, उडिया और अन्य भाषाओं में है। 135वें स्थापना दिवस समारोह ने इतिहास को संरक्षित करने, सार्वजनिक जुड़ाव को समृद्ध करने और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अभिलेखागार की निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। 

डिजिटलीकरण, अभिलेखीय संरक्षण और सार्वजनिक आउटरीच में अपने निरंतर प्रयासों के माध्यम से, एनएआई भविष्य की पीढ़ियों के लिए भारत की दस्तावेजी विरासत की सुरक्षा के लिए समर्पित है।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti , National Archives of India , NAI , 135th Foundation Day , Indian Heritage through Architecture , Gyan Bharatam Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD