Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, AIIMS, AIIMS Bathinda, Bathinda, Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 12, 2025, 13:10 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 मार्च, 2025) एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकों के लिए एम्स का अर्थ सर्वोत्तम और किफायती उपचार है तथा छात्रों के लिए एम्स का अर्थ है उच्च शिक्षा और शोध के लिए अच्छी सुविधाएं हैं। 

किफायती लागत पर उत्कृष्ट तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए देश में अनेक एम्स स्थापित किए गए हैं। श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को उपचार के साथ-साथ शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी अग्रणी रहना चाहिए। 

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि 750 बिस्तरों वाला एम्स, बठिंडा कई स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी विभागों के माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। उन्होंने एम्स, बठिंडा के सभी हितधारकों से अपने शोध और चिकित्सा सेवा के माध्यम से इसे चिकित्सा उत्कृष्टता के क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने की अपील की। ​​

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एम्स जैसे संस्थानों के शोध का केंद्र बिन्दु वैश्विक और स्थानीय स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने पर होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे समाज में डॉक्टरों को बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है। एक डॉक्टर से पेशेवर योग्यता के साथ-साथ करुणा, दया और सहानुभूति जैसे मानवीय मूल्यों की भी अपेक्षा की जाती है। 

उन्होंने डॉक्टरों को इस नैतिक जिम्मेदारी को समझने और उसके अनुसार काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सा पेशेवर के तौर पर कई बार उन्हें बहुत ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। उन चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू रखना पड़ता है। 

उन्होंने डॉक्टरों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने, उचित जीवनशैली अपनाने, योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करेंगे।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , AIIMS , AIIMS Bathinda , Bathinda , Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD