Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मुख्यमंत्री की ओर से होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश

418.30 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे अस्पताल और कॉलेज के लिए अलग-अलग टेंडर लगाने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Mar 2025

Last updated on: Mar 11, 2025, 20:04 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाई जाए और इसे समय पर पूरा किया जाए।यहां अपनी सरकारी आवास पर इंस्टीट्यूट और सिविल अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने कहा कि यह संस्थान 21.41 एकड़ क्षेत्र में 418.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा और इसमें 300 बिस्तरों का मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसमें मेडिकल छात्रों के लिए वार्षिक 150 सीटें होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मौजूदा मेडिकल अस्पताल कैंपस होशियारपुर में अत्याधुनिक अस्पताल में दो बेसमेंट, ग्राउंड और आठ मंजिलें होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में एक ऑडिटोरियम और सर्विस ब्लॉक, दो बेसमेंट और ग्राउंड और छह मंजिलें होंगी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज में लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग हॉस्टल होंगे, जिसका निर्माण भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण के काम में तेजी लाने के लिए अलग-अलग टेंडर आवंटित किए जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जगह पर मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के लिए यह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंडी क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस काम को समयबद्ध और तेजी से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Harbhajan Singh ETO , Shaheed Udham Singh State Institute of Medical Sciences , Civil Hospital Hoshiarpur , Medical Hospital Campus Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD