Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Yudh Nashian Virudh : फिल्लौर के गांव खानपुर और मंडी में नशा तस्करों द्वारा बनाए गए अनधिकृत निर्माणों को किया ध्वस्त

जालंधर ग्रामीण पुलिस और सिविल प्रशासन ने पंचायती जमीन पर कब्जा करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar, Anti Drug Mission, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर/फिल्लौर , 02 Mar 2025

Last updated on: Mar 02, 2025, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत, ड्रग तस्करों के अवैध कब्जों को खत्म करने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय सिविल प्रशासकीय अधिकारियों के सहयोग से आज फिल्लौर उपमंडल के गांव खानपुर और मंडी की पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह अवैध निर्माण नशे के कारोबार से जुड़े दो लोगों ने करवाया था, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त कर दिया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी जालंधर (ग्रामीण) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) फिल्लौर, जिन्हें इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के कहने पर यह कार्यवाही की गई। कार्रवाई सीधे तौर पर जसवीर सिंह उर्फ शीरा पुत्र दलवीर उर्फ बूर निवासी खानपुर और भोली पत्नी रामपाल उर्फ रामा निवासी गांव मंडी के खिलाफ की गई है। दोनों ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

एस.एस.पी. खख ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, भोली एक ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में शामिल है। वर्ष 2005 में इसके पास से 1.190 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसके अलावा साल 2015 में 2 किलो पोस्त जब्त किया गया था और साल 2022 में भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई थी  उन्होंने कहा कि इसी तरह जसवीर सिंह उर्फ शीरा का नाम भी बड़ी मात्रा में चरस और नशे के इंजेक्शनों की बरामदगी जैसे कई मामलों में शामिल है।

एस.एस.पी. खख ने कहा कि राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।अधिकारियों ने यह सुनिश्चित कर लिया कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है और इस पर आरोपियों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर जालंधर ग्रामीण पुलिस अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से कोई लाभ न ले सके। उन्होंने लोगों से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एस.एस पी. खख ने कहा कि ये दोनों नशा तस्कर ग्रामीणों को डराते-धमकाते थे, जिसके चलते पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्थानीय लोग स्वागत कर रहे है।  इस मौके पर गांव खानपुर की सरपंच परमजीत कौर और स्थानीय ग्रामीणों ने पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar , Anti Drug Mission , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD