Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार ने आरबीएसके के तहत 341 बच्चों को मुफ्त हृदय शल्य चिकित्सा प्रदान की

Dr. Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Feb 2025

Last updated on: Feb 26, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने सबसे छोटे नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनके स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 341 बच्चों की मुफ्त और सफल हृदय सर्जरी करवाई गई है। यह जानकारी आज पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

जानकारी के अनुसार, जन्मजात हृदय रोग एक जन्मजात विकृति है, जो हृदय या उससे जुड़ी रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है। इसके इलाज के लिए अक्सर महंगी सर्जरी की आवश्यकता होती है, जो कई परिवारों की आर्थिक क्षमता से बाहर होती हैं।

इस चुनौती को समझते हुए पंजाब सरकार ने ऐसे बच्चों को एक नया जीवन देने के लिए उनके संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने की पहल की है। यह पहल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर बी एस के ) के तहत की गई है, जो बच्चों में स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द पता लगाने और उनके प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 -25(दिसंबर 2024) के दौरान,सरकार द्वारा राज्यभर के विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में करवाई गई इन जीवनरक्षक सर्जरी पर कुल 3.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि  आर बी एस के  कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में मोबाइल स्वास्थ्य टीमें तैनात की हैं। 

प्रत्येक टीम में चार सदस्य होते हैं— दो डॉक्टर (एक पुरुष व एक महिला), एक नर्स, और डेटा प्रबंधन में कुशल एक फार्मासिस्ट शामिल होता है।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये टीमें सभी आवश्यक जांच उपकरणों, दवाओं और वाहनों से सुसज्जित हैं और नियमित रूप से सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ियों का दौरा कर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं।

इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि प्रत्येक बच्चे के लिए एक डिजिटल हेल्थ कार्ड तैयार किया जाता है, जो उसके चिकित्सा इतिहास, विकास और स्वास्थ्य की निगरानी करता है। यह डिजिटल रिकॉर्ड निरंतर निगरानी और समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप को सुनिश्चित करता है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा,"यह पहल पंजाब के सभी बच्चों के स्वस्थ बचपन की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम अपने राज्य को स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता का मॉडल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, और यह उपलब्धि उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

 

Tags: Dr. Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD