Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

2015 बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार मलिक ने एसएसपी के रूप में पदभार संभाला

नशों का संपूर्ण सफाया, अपराधों की रोकथाम और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई रहेंगी मुख्य प्राथमिकता

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Sandeep Kumar Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Feb 2025

Last updated on: Feb 24, 2025, 00:00 IST

बैच के आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार मलिक ने आज यहां बतौर एसएसपी पदभार संभालते हुए कहा कि नशों का संपूर्ण सफाया, हर प्रकार के अपराधों की रोकथाम, गैंगस्टरों के खिलाफ बनी कार्रवाई और फिरौतियों के मामलों में सख्त कार्रवाई उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेंगी। पदभार संभालने के बाद बातचीत करते हुए आईपीएस संदीप कुमार मलिक ने जिला होशियारपुर को हर तरह से सुरक्षित बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। 

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग के लिए जनता का सहयोग अति महत्वपूर्ण है जिससे अपराधों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दी गई हर सूचना को पूरी तरह गोपनीय रखते हुए इन मामलों में बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दों और सामाजिक सरोकारों के मामलों के लिए संबंधित पक्षों के साथ समय-समय पर बातचीत करके उचित समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे और शहर के अंदर ट्रैफिक, अवैध कब्जे आदि मुद्दों पर सभी भाईवालों के साथ विचार-विमर्श के बाद आवश्यक फैसले लिए जाएंगे।

अपराधों की रोकथाम के बारे में बात करते हुए एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार के अपराध के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और संगठित अपराधों में शामिल तत्वों के खिलाफ पूरी सख्ती बरती जाएगी ताकि कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें बनती सज़ाएं दी जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना देने वालों के विवरण पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखे जाएंगे।

पदभार संभालने के बाद एसएसपी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसएचओज़, चौकी इंचार्जों के साथ पुलिस लाइन में बैठक के दौरान निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था हर हाल में बरकरार रखी जाए। उन्होंने कहा कि नशों, संगठित अपराधों और बुरे तत्वों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त योग्य नहीं होगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में पहुंचने पर आईपीएस संदीप कुमार मलिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और अधिकारियों द्वारा उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस दौरान आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने अपना चार्ज छोड़ा। दोनों अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल से भी मुलाकात की।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Sandeep Kumar Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD