Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर में 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अपनी कार्रवाई के तहत, पुलिस थाना डिवीजन-5, जालंधर में तैनात एक पुलिस हवलदार कुलविंदर सिंह (2153/कमिश्नरेट) को 4500 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला भार्गो कैंप, जालंधर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस थाने में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज था, लेकिन उक्त पुलिस कर्मी ने बिना किसी दस्तावेजी कार्रवाई के शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस कर्मचारी उसका फोन वापस करने और मामले में उसकी मदद करने के बदले 10,000 रुपए की मांग कर रहा था और पैसे न देने की स्थिति में उसके खिलाफ साइबर अपराध के तहत एक और मामला दर्ज करने की धमकी दे रहा था।

शिकायत के अनुसार, इस पुलिस कर्मचारी ने गूगल पे के जरिए 4500 रुपए लिए थे और 5500 रुपए और मांग रहा था, हालांकि उसका तबादला किसी अन्य स्थान पर हो चुका था। विजीलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच के दौरान, इस शिकायत में लगाए गए आरोप सही साबित हुए।

इसके बाद हवलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(2) के साथ-साथ 13(1) ए और बीएनएस की धारा 308(2), 308(3), 316(5), 336(2), 336(3), 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD