Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिमाचल प्रदेश में 700 नई बसों के साथ परिवहन सेवाएं मजबूत होंगी

ई-बसें और लक्जरी कोच शामिल

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Himachal Road Transport Corporation, HRTC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य में परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 700 बसों की खरीद करने जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 159वीं बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि 297 टाइप-1 ई-बसों की खरीद से संबंधित औपचारिकताएं पूरी हो गई है। बैठक में इन बसों के संबंध में खरीद समिति के अनुमोदन को स्वीकार करके इन बसों की खरीद को अंतिम स्वीकृति के लिए मंत्रिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया। 

यह सभी बसें लगभग 4 महीनों के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा बैठक में 23 टाइप-1 ई-बसें खरीदने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 24 नई सुपर लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इस संबंध में प्रदेश मंत्रिमंडल को स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।

बैठक में 37 सीटर 250 डीजल बसों को खरीदने के लिए भी निविदा आमंत्रित करने को भी मंजूरी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 100 मिनी बसों की खरीद के लिए री-टेंडरिंग को स्वीकृति दी गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 700 नई बसों के आने से प्रदेश के दूरस्थ गांवों तक आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे प्रदेशवासी एवं पर्यटक लाभान्वित होंगे। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से 15 वर्ष पुरानी डीजल बसों को हटाने के निर्देश मिले हैं जिनके अनुपालन के बाद एचआरटीसी के बेड़े में बसों की संख्या काफी हद तक घट जाएगी। लेकिन नई बसों की खरीद के निर्णय से स्थिति पुनः सामान्य हो जाएगी। बैठक में दो त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और चार क्रैन खरीदने का भी निर्णय लिया गया। 

बैठक में जानकारी दी गई कि एचआरटीसी ने पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग 70 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में निगम की कार्य प्रणाली में और सुधार लाया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके।

बैठक में निदेशक मंडल के सदस्य, प्रधान सचिव आर.डी. नजीम, निदेशक डीसी नेगी, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल, परिवहन निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अजय वर्मा सहित गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Himachal Road Transport Corporation , HRTC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD