Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ट्रेसिंग पेपर पर काम शुरू करने वाली पश्चिम बंगाल की अंजूमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल

अपने और आसपास के गांवों की महिलाओं को प्रेरित कर बनवाए अनेक महिला स्वयं सहायता समूह

38th Surajkund International Crafts Mela 2025, Surajkund International Crafts Mela, Surajkund Mela, Surajkund, Faridabad, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदाबाद , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

38 वे सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में पश्चिम बंगाल के जिला पूर्बा बर्धमान के गांव ब्रह्मांडीही निवासी अंजुमनारा बेगम महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार कर रही हैं। वर्ष 2002 में करीब 17 साल की उम्र में पटना में आयोजित हुई हस्तशिल्प प्रदर्शनी में बुनकारी की कारीगरी से मिले सम्मान से अंजुमनारा को प्रोत्साहन मिला और फिर अपनी माता की राह पर चलते हुए उसने खादी कपड़ों के कारोबार को ही अपना व्यवसाय बना लिया। 

उनके बनाए हुए कपड़े केवल भारत में ही नहीं, अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, ईरान, ईराक आदि देशों में भी निर्यात किए जा रहे हैं। सूरजकुंड मेले में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रही है। अपने गांव में अंजुमनारा बेगम ने 10 महिलाओं को साथ जोडक़र महिलाओं के कपड़े, बेडशीट, वॉल हैंगिंग, कुर्ती, जाकेट, कपड़े से बने सजावट समान बेचने का काम शुरू किया था।

अंजुमुनारा बेगम ने बताया कि उसने 13 साल पहले ग्रामीण बैंक से 10 हजार रुपए का लोन लेकर ट्रेसिंग पेपर व फ्रेम पर सुई धागा से कढ़ाई का काम शुरू किया था। उसने इस लोन की किस्त समय पर चुकाई और 25 हजार रुपए का फिर लोन ले लिया। उसके पश्चात लोन की अदायगी कर और 50 हजार रुपए का लोन लिया तथा अपने काम को आगे बढ़ाया। 

वर्ष 2009 में खादी ग्रामोद्योग से उसे पांच लाख रुपए का बड़ा लोन मिला, जिससे उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ-साथ व्यवसाय को भी गति मिली। आज करीब 41 साल की यह महिला धनलक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की स्थापना कर आत्म निर्भरता में अपने व आसपास के गांवों की 450 महिलाओं के लिए एक लीडर कारोबारी का काम कर रही हैं।

एक हजार से 60 हजार रुपए तक की हैं बेडशीट

अंजुमुनारा बेगम ने बताया कि वह बहुत ही सुंदर बेडशीट बनाती है, जिनकी कीमत एक हजार रुपए से लेकर 60 हजार रुपए तक है। बेडशीट पर उसने राम-सीता का पूरा जीवन दर्शाया हुआ है, जिसकी बहुत डिमांड रहती है। उनके समूह की महिलाएं कॉटन और सिल्क की साड़ी, चुन्नी, कुर्ती, सूट, कुर्ता, स्टाल और ब्लाउज बनाने का काम करती हैं। 

उनकी कढ़ाई की हुई साड़ी, कुर्ती और सूट महिलाओं को देखते ही पसंद आते हैं। उसने बताया कि उसकी बनाई गई वॉल हैंगिंग की कीमत एक लाख रुपए तक है। इस पर बेहद बारीक कारीगरी का काम होता है और एक डिजाइन तैयार करने में सात महीने तक का समय लग जाता है।

सूरजकुंड शिल्प मेले में आने से जानी देश और दुनिया की संस्कृति

अंजुमनारा ने बताया कि हरियाणा का बहुत नाम सुना था। सूरजकुंड शिल्प मेले में आना उनके लिए एक सुनहरा अवसर रहा है। यहां आने से देशभर की संस्कृति को जानने का अवसर मिला। यह मेला भारत की विविध संस्कृति का संगम है। यहां आना एक तरह से त्यौहार मनाने जैसा रहा है। 

सूरजकुंड आना हमेशा याद रहेगा। उसने इस शानदार आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार जताया है।

 

 

Tags: 38th Surajkund International Crafts Mela 2025 , Surajkund International Crafts Mela , Surajkund Mela , Surajkund , Faridabad , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD