Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोगों को आ रही सीवरेज की समस्याओं से निजात दिलवाई जा रही : डॉ अजय गुप्ता

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Feb 2025

Last updated on: Feb 22, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज अलग-अलग क्षेत्र में सीवरेज  व्यवस्था डालने के विकास कार्यों के उद्घाटन किए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आज गली गुज्जरा लोहगढ़, गली राधा वल्लभ, सुरमेंशाह कटरा दुलो, गलीशेखा वाली  शक्ति नगर, शास्त्री मार्केट और श्री दरबार साहिब के आसपास के क्षेत्र में नई सीवरेज व्यवस्था डालने और चैंबर बनाने के कार्यों के शुभारंभ किए। 

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्र के लोगों को खराब सीवरेज  व्यवस्था होने के कारण भारी परेशानियों में से गुजरना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी खराब हुई सीवरेज व्यवस्था को बदला जा रहा है। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि लोगों को आ रही सीवरेज  की समस्याओं से निजात दिलवाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पहले इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका हल निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस जिस क्षेत्रों में सीवरेज  व्यवस्था डलवाई जा रही है, सीवरेज व्यवस्था डलने के उपरांत उन उन क्षेत्रों को पक्का बनवा दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स दीपक चड्ढा, रविंद्र सिंह डाबर, राहुल सेठी, राजेंद्र नेयर, चरणजीत, राजू भाटिया , नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD