Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परमिश वर्मा अभिनीत इस सीरीज़़ में 21 मार्च से देखिये सर्वाइवल, क्राइम और पावर की दमदार कहानी

जार पिक्चर्स के बैनर तले बनी और चंदन अरोड़ा द्वारा निर्देशित, यह जबर्दस्‍त थ्रिलर निम्मा की सत्ता की तलाश को उजागर करती है

Kanneda Web Series
Kanneda Web Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Feb 2025

Last updated on: Feb 20, 2025, 00:00 IST

1984 के सिख विरोधी दंगों के भयावह दौर से निकलने के बाद, निम्मा कनाडा पहुंचता है। लेकिन यहाँ की सड़कें बेरहम हैं, सिस्टम टूट चुका हुआ है, और दुनिया उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है। निम्‍मा का यह सफर देखें, जब वह कनाडा और कन्‍नेडा के बीच का यह मुश्किल सफर तय करता है। यह सीरीज़ 21 मार्च  को जियोहॉटस्‍टार पर रिलीज हो रही है। इसका निर्माण जय पिक्‍चर्स द्वारा किया गया है और इसके निर्देशक हैं चंदन अरोड़ा। इस सीरीज़ में परमिश वर्मा निम्‍मा का किरदार अदा कर रहे हैं। साथ ही मोहम्‍मद जीशान अयूब, रणवीर शौरी, अरूणोदय सिंह, आदर मलिक और जैसमिन बाजवा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। 

‘कन्‍नेडा’ के बारे में बात करते हुये, प्रोड्यूसर अजय जी. रॉय ने कहा, ‘’सत्ता नशे की तरह होती है, लेकिन इस दुनिया में यह एक टिक-टिक करता टाइम बम भी है। 'कन्‍नेडा' निम्‍मा की कहानी है, और परमिश ने इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया है। इसका साउंडट्रैक और संगीत भी प्रोजेक्ट को जबरदस्त मजबूती प्रदान करता है। इस कहानी के दांव और इसकी तीव्रता इसे देखने लायक बनाते हैं। हम जियोहॉटस्‍टार के साथ सहयोग कर बेहद उत्साहित हैं और इस सीरीज़ को दर्शकों के सामने प्रस्‍तुत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

अपनी खुशी का इजहार करते हुये, परमिश वर्मा ने कहा, ‘‘यह सीरीज़ मेरे दिल के बेहद करीब है। निम्‍मा पहचान, महत्‍वाकांक्षा और सत्‍ता की भूख की कहानी है। निम्‍मा का किरदार निभाना एक अनूठा अनुभव था और बतौर आर्टिस्‍ट, यह मेरे लिये काफी संतोषप्रद अनुभव भी रहा। ‘कन्‍नेडा’ में मैंने अपनी पूरी जान डाल दी है। जियोहॉटस्‍टार पर इसके रिलीज़ को लेकर मैं बेहद उत्‍साहित हूं और दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’’ 

विदेशी जमीन पर एक देसी के संघर्ष और सफलता की कहानी देखिये, ‘कन्‍नेडा’ में 21 मार्च से सिर्फ जियोहॉटस्‍टार पर!

 

Tags: Web Series , Kanneda Series , Kanneda JioHotstar , Kanneda Web Series , Kanneda Web Series Teaser , Kanneda Series Teaser , Kanneda TEaser , Parmish Verma , Parmish Verma Web Series , Jasmin Bajwa , Zeeshan Ayyub , Ranvir Shorey , Arunoday Singh , Aadar Malik , jiohotstar , jiohotstar Series , jiohotstar Web Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD