Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बदलते बिज़नेस और कॉमर्स करियर के हिसाब से इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बीबीए और बी.कॉम प्रोग्राम उपलब्ध है छह देशों के राजदूतों ने द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए करण टैकर ने फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को किया आगाह, बोले-'मेरा मैनेजर बनकर कुछ लोग कर रहे ठगी' सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया रविंदर सिंह खेड़ा ने 12 जुलाई से ‘बोलेगा खरड़, बदलेगा खरड़’ पैदल मार्च का किया ऐलान पंजाब के काले दौर का सच और कांग्रेस के अत्याचारों को छिपाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने 'सतलज' फिल्म पर लगाई रोक: कुलदीप धालीवाल हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर जन्मदिन विशेष : कॉमिक टाइमिंग के बादशाह मनजोत सिंह, डेब्यू फिल्म ने ही दिलाया फिल्मफेयर क्रिटिक्स सम्मान स्थानीय चुनावों में जीत मान सरकार के विकास कामों पर जनता की पक्की मुहर, विपक्ष को फिर मिली करारी हार: बलतेज पन्नू चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-22 में एसर ईवी शोरूम का किया उद्घाटन बैंस ब्रदर्स साथियों सहित अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता

 

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज

पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

Parmish Verma, Music, Singer, Nachi Jaave
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 15:25 IST

पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की जोड़ी देखने को मिल रही है। 'नाची जावे' को लेकर परमिश वर्मा ने कहा, ''यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है, बल्कि इसे महसूस करने और इसके साथ मूव करने के लिए बनाया गया है।

इस ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत इसकी एनर्जी है, जो तुरंत मूड को बदल देती है। पैराडॉक्स के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहद शानदार अनुभव रहा। हम दोनों का उद्देश्य एक ऐसा गाना बनाना था जो नया भी हो और लोगों के दिल को तुरंत जोड़ सके। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही एन्जॉय करेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय किया।''

वहीं पैराडॉक्स ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, '''नाची जावे' सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह गाना आत्मविश्वास, एनर्जी और जश्न की भावना को दर्शाता है। इस गाने को लिखने, कंपोज करने और परफॉर्म करने की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए बेहद खास रही, और परमिश वर्मा के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया। मुझे इस बात की उत्सुकता है कि लोग इस गाने को कैसे अपनाते हैं।"

इस गाने से जुड़ी कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार एस. तौरानी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''हमारी कंपनी हमेशा नए और फ्रेश कंटेंट की तलाश में रहती है, और 'नाची जावे' उसी सोच का हिस्सा है। इस ट्रैक में आधुनिक म्यूजिक, डांसेबल बीट्स और एक ताजगी भरा अंदाज है, जो इसे आज के दर्शकों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है।

हमें विश्वास है कि यह गाना लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होगा और पार्टी प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेगा।'' बता दें कि गाने को पैराडॉक्स और लाडी चहल ने लिखा और कंपोज किया है। सभी बड़े प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है।

 

Tags: Parmish Verma , Music , Singer , Nachi Jaave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD