Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाबी भाषा को ओर प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : हरपाल सिंह चीमा

पंजाबी सभा के साथ की मीटिंग

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kuldeep Singh Dhaliwal, Jaswant Singh Gajjanmajra, Anurag Verma, Additional Chief Secretary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Feb 2025

Last updated on: Feb 19, 2025, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में पंजाबी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह बात पंजाब के वित्त मंत्री स हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां अपने कार्यालय में केंद्रीय लेखक सभा (सेखों) के साथ बैठक के दौरान कही।

स चीमा ने कहा कि राज्य सरकार सभी साहित्यिक सभाओं को साथ लेकर पंजाबी भाषा, संस्कृति, साहित्य और कला के लिए कार्य कर रही है। इस समय पंजाब कला परिषद के नेतृत्व में 'पंजाब नव सृजना' समारोहों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसके तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में साहित्य, कला और संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर लेखक सभा द्वारा प्रस्तुत मांगों को पूरी गंभीरता से सुनने के बाद, वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार पंजाबी भाषा को सख्ती से लागू करने के लिए पहले ही कार्य कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने मौके पर ही भाषा विभाग के निदेशक को निर्देश दिया कि भाषा कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए और जो भी विभाग या कर्मचारी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में पंजाबी भाषा में काम सुनिश्चित करने और पंजाबी में बोर्ड लगाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसके उपरांत, वित्त मंत्री और प्रवासी मामलों के मंत्री स कुलदीप सिंह धालीवाल की मौजूदगी वाली कैबिनेट सब-कमेटी ने पुनः बहाल किए जाने वाले कच्चे शिक्षक  यूनियन, संयुक्त आत्मा पंजाब एसोसिएशन और भूमि प्राप्ति संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। 

कैबिनेट सब-कमेटी ने संगठनों के नेताओं को विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति पूरी सहानुभूति और सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों और जायज़ मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) अनुराग वर्मा, भाषा विभाग के निदेशक जसवंत सिंह ज़फर और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuldeep Singh Dhaliwal , Jaswant Singh Gajjanmajra , Anurag Verma , Additional Chief Secretary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD