Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

सी आर पाटिल ने जल सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया

जल जीवन मिशन के प्रभाव पर प्रकाश डाला गया

Bhajan Lal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, C.R. Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, Union Minister for Jal Shakti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उदयपुर (राजस्थान) , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की उपस्थिति में पारंपरिक जल कलश समारोह के साथ जल सुरक्षा पर दूसरे राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। जल सुरक्षा पर दूसरे राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में बोलते हुए, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, श्री सी आर पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला और भारत के प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए सुरक्षित और निर्बाध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

श्री पाटिल ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिशन ने अभूतपूर्व प्रगति की है और अब 80 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी के कनेक्शन की सुविधा मिल रही है। परिणामस्वरूप 15 करोड़ से अधिक परिवारों को उनके दरवाजे पर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल का लाभ मिल रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक भागीदारी पर जेजेएम के परिवर्तनकारी प्रभाव को रेखांकित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के अनुसार इस मिशन ने डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों से होने वाली 4 लाख मौतों की रोकथाम में योगदान दिया है। 

इसके अलावा, इस पहल से स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे ग्रामीण आबादी के समग्र कल्याण में सुधार हुआ है। मिशन का एक प्रमुख आकर्षण महिलाओं का सशक्तिकरण है, जिसके तहत 25 लाख महिलाओं को फील्ड टेस्टिंग किट का उपयोग करके जल गुणवत्ता की जांच करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। 

इस पहल ने समुदाय-आधारित निगरानी को मजबूत किया है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि घरों तक पहुंचने वाला पानी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है। इसके अतिरिक्त नल के पानी की उपलब्धता से महिलाओं के लिए प्रतिदिन 5.5 करोड़ घंटे की बचत हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों में संलग्न होने में मदद मिली है।

सरकार के दृष्टिकोण की पुष्टि करते हुए, श्री पाटिल ने कहा कि जल सुरक्षा 2047 तक विकसित भारत का एक मूलभूत स्तंभ है और जल जीवन मिशन इस लक्ष्य को प्राप्त करने में एक प्रमुख भूमिका में है। निरंतर प्रगति और मजबूत सामुदायिक भागीदारी के साथ हम सभी के लिए स्वच्छ पेयजल को एक वास्तविकता बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , C.R. Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Union Minister for Jal Shakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD