Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार ने मिशन जीवनजोत और बेसहारा बच्चों के कल्याण के लिए ₹15.95 करोड़ आवंटित किए : डॉ. बलजीत कौर

कहा, राज्य सरकार बच्चों को भीख मांगने से बचाने के लिए लगातार कार्यशील

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2025

Last updated on: Feb 18, 2025, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने मिशन जीवनजोत और बेसहारा बच्चों के लिए चालू वर्ष 2024-25 के तहत 15.95 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बच्चों को भीख मांगने से बचाने के लिए 08 जुलाई 2024 से जीवनजोत प्रोजेक्ट शुरू प्रगटावा है। 

इस प्रोजेक्ट को जिला स्तरीय टास्क फोर्स के माध्यम से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भीख मांगने में शामिल बच्चों को बचाना, उनका पुनर्वास करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि विभाग द्वारा बाल भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों के बचपन को सुरक्षित करने के लिए 'प्रोजेक्ट जीवनज्योत' अभियान चलाया जा रहा है। 

विभिन्न जिलों में इस अभियान के तहत जुलाई माह से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया है। पंजाब सरकार द्वारा जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट 2015 के तहत राज्य में 07 सरकारी चिल्ड्रन होम और 39 गैर-सरकारी होम पंजीकृत किए गए हैं, जहां अनाथ, बेसहारा और परित्यक्त बच्चों को आश्रय देने की व्यवस्था है। 

उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही गुरदासपुर और मलेरकोटला में बेसहारा बच्चों के लिए दो नए होम स्थापित करने जा रही है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें भीख मांग रहे बच्चों या बाल श्रम में लगे बच्चों के शोषण की कोई जानकारी मिले, तो वे अपने जिले की जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति या विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित कर सकते हैं। 

विभाग द्वारा बाल अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD