Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विदेशों से डिपोर्ट होकर आ रहे युवा रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकफिंको की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं : संदीप सैनी

Sandeep Saini,  Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Backward Classes Land Development and Finance Corporation, BACKFINCO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Feb 2025

Last updated on: Feb 17, 2025, 00:00 IST

पंजाब पिछड़ी श्रेणियां भूमि विकास और वित्त निगम (बैंकफिंको) के चेयरमैन श्री संदीप सैनी ने विदेशों से डिपोर्ट होकर लौट रहे युवाओं से अपील की है कि वे बैंकफिंको द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत कम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त कर अपना रोजगार स्थापित करें। श्री सैनी ने अमेरिका से डिपोर्ट किए गए युवाओं को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने और विमान को पंजाब में उतारने की भी निंदा की।

यहां जारी प्रेस बयान में श्री संदीप सैनी ने कहा कि समाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में बैंकफिंको द्वारा पंजाब की पिछड़ी श्रेणियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यकों (सिख, मुस्लिम, बौद्ध, जैन आदि) के आर्थिक उत्थान के लिए कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश जाने को प्राथमिकता देने की बजाय युवा अपना रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकफिंको के सभी जिलों में स्थित फील्ड कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए श्री संदीप सैनी ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में युवाओं को 50,000 से अधिक नौकरियां दी गई हैं और आने वाले दिनों में पंजाब सरकार हजारों और नौकरियां प्रदान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डिपोर्ट होकर लौट रहे युवाओं, जिनमें अन्य राज्यों जैसे गुजरात, हरियाणा आदि के युवा भी शामिल हैं, को पंजाब में उतारकर राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

 

Tags: Sandeep Saini , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Backward Classes Land Development and Finance Corporation , BACKFINCO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD